-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Reaches Ipl 2026 Final After Defeating Gujarat Titans By 92 Runs Qualifier 1
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
RCB in the IPL 2026 Final: धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शान से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है।

धर्मशाला में जश्न मनाती आरसीबी (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs GT Qualifier 1 IPL 2026 Match Highlight: धर्मशाला में गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-1 में 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 31 मई को आरसीबी दूसरी फाइनलिस्ट टीम के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का खिताबी मुकाबला खेलेगी। यदि मुकाबले की बात करें तो जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने प्लेऑफ के इस मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात के सामने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा टोटल साबित हुआ।
A picture-perfect finish 👏 🎥 Catching brilliance from Tim David seals a famous victory for the final-bound @RCBTweets 🫴❤️ Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/oI8DRxx27l — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
RCB के द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई । कुछ इस तरीके से बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के इस नॉकआउट मुकाबले को 92 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
That’s how you 𝗣𝗟𝗔𝗬 𝗕𝗢𝗟𝗗! ❤️ Defending champions @RCBTweets are on their way to a second consecutive #TATAIPL final 👏😌 Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/1bhTGqwTok — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
RCB की बल्लेबाजी
धर्मशाला में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने तेज-तर्रार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने के लिए मजबूत नींव रखी। विराट कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौको व 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन की पारी खेली। शुरुआत में वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाए। दूसरी तरफ जितेश शर्मा 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
रजत पाटीदार ने बतौर कप्तान बनाया सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड
क्वालीफायर-1 के इस मुकाबले में पाटीदार ने केवल 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर आरसीबी को 254/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रजत पाटीदार की यह पारी आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में कप्तान के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे बड़े स्कोर में शामिल हो गई। इससे पहले डेविड वॉर्नर भी प्लेऑफ में नाबाद 93 रन बना चुके थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए 58 गेंदों का सामना किया था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
Breathtaking Batting 🤯 🎥 Rajat Patidar leaving the best in the business awestruck 😳❤️ Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/5BFUDFTHH1 — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
इसके अलावा पाटीदार ने आरसीबी के लिए प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया। दिलचस्प बात यह है कि फ्रेंचाइजी के लिए प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर भी उनके ही नाम है, जब उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे।
गुजरात के गेंदबाजो की जमकर हुई कुटाई
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 46, कगिसो रबाडा 4 में 54, जेसन होल्डर 4 में 39 तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए। यदि विकेट की बात करें तो कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 व प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।
Ridiculous ball-striking 🔥 Rajat Patidar & Krunal Pandya with the carnage in the middle overs 🤝 Glimpses of the partnership: https://t.co/nP9REyUF67#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Yuz3T9yzIt — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
GT की बल्लेबाजी और RCB की गेंदबाजी
आरसीबी के द्वारा 250+ टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराशाजनर प्रदर्शन को जारी रखा। साई सुदर्शन के रूप में टीम को सिर्फ 17 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल से उम्मीद थी, लेकिन वो भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल तेवतिया को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज जीटी के लिए अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका।
ये भी पढ़ें: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन की संघर्षभरी पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए। यदि आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा 3 विकेट जैकब डफी ने झटके। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, रासिक सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।
Rcb reaches ipl 2026 final after defeating gujarat titans by 92 runs qualifier 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
Jul 14, 2026 | 07:51 PMफारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jul 14, 2026 | 07:46 PMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
Jul 14, 2026 | 07:39 PMमहाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
Jul 14, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













