- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mrinaltai Gore Flyover Oshiwara Project Review Sanjay Ghadi
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
- Written By: अपूर्वा नायक
Mrinaltai Gore Flyover Oshiwara Project News: बीएमसी उपमहापौर संजय घाड़ी ने पश्चिम उपनगर की प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर का जायजा लेते हुए उपमहापौर संजय घाड़ी (सौ. एक्स )
Mrinaltai Gore Flyover Oshiwara Project Review: बीएमसी के उपमहापौर संजय घाड़ी ने शुक्रवार को पश्चिम उपनगर में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का दौरा कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, ओशिवरा प्रसूति गृह और ओशिवरा श्मशान भूमि के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। बता दें कि यह फ्लाईओवर 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ है।
जिसके बाद बीएमसी ने ठेकेदार पर प्रतिदिन 1 लाख रुपये जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। उपमहापौर ने बताया कि गोरेगांव से राम मंदिर मार्ग को जोड़ने वाले मृणालताई गोरे फ्लाईओवर का करीब 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में धान खरीदी का 481 करोड़ रुपये भुगतान अटका, 46 हजार से अधिक किसान संकट में
छत्रपति संभाजीनगर में कलयुगी बेटे का खूनी खेल; कोर्ट का फैसला पिता के पक्ष में आने पर चाकू मारकर की हत्या
वर्धा में रोजाना 25 टन कचरे का संग्रहण, इंझापुर यार्ड में हो रही प्रोसेसिंग और खाद निर्माण
आर्णी में खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, वंचित बहुजन आघाड़ी ने कृषि विभाग को सौंपा ज्ञापन
पुल पर सड़क का रिसर्फेसिंग, दिशासूचक फलक, प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और रोड मार्किंग जैसे अंतिम चरण के काम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्य पूर्ण कर फ्लाईओवर को जल्द यातायात के लिए -खोलने के निर्देश दिए।
ओशिवरा श्मशान भूमि के लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी
संजय घाड़ी ने कहा कि पुल के दोनों और रिहायशी इमारतें होने के कारण नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत देने के लिए नॉइज बैरियर लगाए गए है। साथ ही प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन कर स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाने पर भी जोर दिया गया है।
ओशिवरा प्रसूति गृह की परियोजना की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान उपमहापौर ने 152 बेड क्षमता वाले ओशिवरा प्रसूति गृह की परियोजना की भी समीक्षा की। इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जरी विभाग, एनआईसीयू, बच्चों के लिए एमआईसीयू, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन सुविधा और डॉक्टरों व नसों के लिए आवासीय व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
इसके अलावा ओशिवरा श्मशान भूमि में लंबित कार्यों को लेकर भी उपमहापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर सभी छोटे-बड़े कार्य पूरे कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त कुंदन चलवी, अनिरुद्ध कुलकर्णी, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अनिल पांपटवार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
Mrinaltai gore flyover oshiwara project review sanjay ghadi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में धान खरीदी का 481 करोड़ रुपये भुगतान अटका, 46 हजार से अधिक किसान संकट में
Jun 12, 2026 | 12:51 PMSapna Choudhary Case: ‘कुछ तो लोग कहेंगे’… सपना चौधरी की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
Jun 12, 2026 | 12:50 PMMP में 2 लाख कर्मचारियों का प्रमोशन फिर अटका,सुनवाई पूरी होने के बाद जजों का ट्रांसफर, अब नई बेंच करेगी फैसला
Jun 12, 2026 | 12:47 PMHeart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Jun 12, 2026 | 12:41 PMछत्रपति संभाजीनगर में कलयुगी बेटे का खूनी खेल; कोर्ट का फैसला पिता के पक्ष में आने पर चाकू मारकर की हत्या
Jun 12, 2026 | 12:38 PMवर्धा में रोजाना 25 टन कचरे का संग्रहण, इंझापुर यार्ड में हो रही प्रोसेसिंग और खाद निर्माण
Jun 12, 2026 | 12:37 PMआर्णी में खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, वंचित बहुजन आघाड़ी ने कृषि विभाग को सौंपा ज्ञापन
Jun 12, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










