AI का नया धमाका, मोदी से लेकर विराट-धोनी तक के बदले हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 लुक्स ट्रेंड

AI Hairstyle Trend: नया AI ट्रेंड लोगों का खूब ध्यान खींचता है। जो नया ट्रेंड अभी वायरल हो रहा है उसमें भारतीय सेलिब्रिटीज और चर्चित हस्तियों की तस्वीरों को अलग-अलग हेयरस्टाइल में देखा जा रहा है।
AI Latest Sensation From Modi to Virat and Dhoni AI Hairstyle Trend
AI Hairstyle Trend (Source. Social Media/X)
Published on
Updated on

Viral AI Hairstyle Trend: सोशल मीडिया में AI के आने के बाद से कोई ना कोई नया AI ट्रेंड लोगों का खूब ध्यान खींचता है। जो नया ट्रेंड अभी वायरल हो रहा है उसमें भारतीय सेलिब्रिटीज और चर्चित हस्तियों की तस्वीरों को अलग-अलग हेयरस्टाइल में बदलकर 12-ग्रिड फोटो बनाई जा रही है। जिसमें Buzz Cut दिख रहा है और Messy Fringe, Cornrows और Slicked Back जैसे स्टाइल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली और एमएस धोनी के AI हेयर मेकओवर। जिसमें यूजर्स तस्वीरों पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और अपने पसंदीदा लुक को चुन रहे हैं।

मोदी के AI लुक्स ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

AI ट्रेंड की शुरुआत आज सुबह अभिषेक नाम के यूजर की पोस्ट से हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 अलग-अलग हेयरस्टाइल वाली तस्वीरें दिखाई गईं। जिसके बाद कुछ ही घंटों में पोस्ट को 1,400 से ज्यादा लाइक्स मिल गए और कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने पसंदीदा लुक्स पर जमकर चर्चा करना शुरू कर दिया। इन तस्वीरों में कई यूजर्स को Side-Parted Fade और Long Wavy स्टाइल काफी पसंद आ रहा था जबकि कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैन बन वाले मोदी त्योहार के लिए तैयार दिख रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि AI द्वारा तैयार की गई ये तस्वीरें इतनी रियल लग रही हैं कि कई लोग पहली नजर में इन्हें एडिटेड पहचान ही नहीं पा रहे।

विराट और धोनी के स्टाइलिश अवतार ने जीता फैंस का दिल

यह AI ट्रेंड सिर्फ प्रधानमंत्री तक ही नहीं रोका इसमें क्रिकेट फैन्स भी अपने फेवरेंट खिलाड़ी को लेकर आ गए है। बता दें कि विराट कोहली की AI ग्रिड सोशल मीडिया अकाउंट Out Of Context Cricket द्वारा शेयर की गई जिसे लगभग 1,500 लाइक्स मिले। वहीं इस लुक में खासकर विराट का Spiky और Pompadour लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इसके साथ ही एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेट सितारों का भी AI हेयरस्टाइल तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे भी है जो अपने नाई को ये तस्वीरें भेजकर नया हेयरकट ट्राई करने की बात कर रहे हैं।

आखिर क्यों वायरल हो रहा है ये AI ट्रेंड?

बता दें कि AI टूल्स अब टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है बल्कि एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया कल्चर का बड़ा हिस्सा बन गया हैं। जब से आसान AI इमेज जनरेशन टूल्स आए है तब से ही उसकी मदद से लोग कुछ सेकंड में नए अवतार बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करते है। भारत में जहां राजनीति और क्रिकेट दोनो ही बड़े जुनून है तो ऐसे में यह ट्रेंड वायरल होना तय था और यही वजह है कि यह सिर्फ एक फोटो ट्रेंड नहीं बल्कि इंटरनेट पर लोगों के लिए मजेदार डिजिटल एंटरटेनमेंट का जरिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com