IPL के इस 'खराब क्लब' में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट

Most 40s Dismissals in IPL: विराट कोहली आईपीएल के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिफ्टी लगाने से चूके। जिसके बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
Virat Kohli Reaches Second Place on the List of Most 40-Plus Scores in the IPL.
आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर के दौरान तेज-तर्रार अंदाज में तो रन जरूर बनाए, लेकिन वो अपनी फिफ्टी पूरी न कर सके। वैसे विराट कोहली या कोई और भी अन्य बल्लेबाज जब 40 पार करता हैं तो उसकी पहली कोशिश अर्धशतक पूरा करने की होती है। ऐसे में जब कोई 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाता तो यकीनन उसे खराब तो लगता ही है। अब ऐसे ही विराट कोहली ने आईपीएल की एक 'खराब लिस्ट' में जगह बनाई है।

IPL में विराट बने इस 'खराब लिस्ट' का हिस्सा

अब आरसीबी का ये स्टार बल्लेबाज आईपीएल में 40 या उससे अधिक रन बनाकर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ चुका है। विराट आईपीएल में 19 बार 40 प्लस स्कोर बनाकर आउट हो चुके हैं। बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में उन्होंने 25 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। इसके बाद विराट ने अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

लिस्ट में पहला नाम हैरान करने वाला!

आईपीएल में 40 के बाद व 50 से पहले आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आपको हैरान करने वाली है, क्योंकि यहां पर टॉप में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा विराजमान है। रोहित शर्मा इस लीग में 20 बार 40 रन के आसपास आउट हुए हैं। वहीं, लिस्ट विराट कोहली दूसरे पर तो शिखर धवन तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं। इसके बाद पूर्व कीवी दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडम मैकुलम चौथे व कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पांचवे स्थान पर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार 40 व 50 से पहले आउट होने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 20
  • विराट कोहली- 19
  • शिखर धवन- 18
  • ब्रेंडन मैकुलम- 15
  • अजिंक्य रहाणे- 15

आरसीबी IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन के फाइनल में जगह बनाई। अब वो आगामी 31 मई को दूसरी फाइनलिस्ट टीम के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेलेगी। क्वालीफायर-1 में आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। यही कारण रहा कि वो इतने बड़े अंतर के साथ गुजरात टाइटंस को शिकस्त दे पाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com