- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Alice Tector Ireland Womens T20 World Cup 2026 Squad
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
- Written By: संजय बिष्ट
Ireland Women's Team: आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 बाहर हुई चोटिल लौरा डेलानी की जगह एलिस टेक्टर को आयरलैंड की विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल किया गया है।

लौरा डेलानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Laura Delaney Ruled Out of Women’s T20 World Cup: आयरलैंड ने आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल लौरा डेलानी की जगह मौका मिला है। टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा।
अब तक सिर्फ पांच इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद, टेक्टर अपने युवा करियर के सबसे बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। वह आयरलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैरी टेक्टर और टिम टेक्टर की छोटी बहन हैं। एलिस ने 16 अगस्त 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
क्रिकेट आयरलैंड ने जताई निराशा
क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर, ग्रीम वेस्ट ने डेलानी की गैर-मौजूदगी पर निराशा जताई है, लेकिन साथ ही टेक्टर को इस मौके का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, “हम सभी लौरा के लिए बहुत दुखी हैं। वह आयरलैंड महिला टीम के लिए खेलने वाली सबसे जुझारू खिलाड़ियों में से एक हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। एलिस को भी पिछले 12 महीनों में चोटों से जूझना पड़ा है, लेकिन 2026 में खेल में वापसी के बाद से उन्होंने बेहतरीन संयम दिखाया है।”
सम्बंधित ख़बरें
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
FIFA World Cup 2026: ब्राजील की नजर छठे खिताब पर, मेजबानों समेत कई टीमें इतिहास रचने को तैयार, देखें लिस्ट
भले ही 33 वर्षीय डेलानी की चोट की प्रकृति को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन चोट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डेलानी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ होनी वाली ट्राई सीरीज से भी बाहर हो गई हैं, जिसका आयोजन 28 मई से 4 जून के बीच होगा।
डेलानी की अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने 75 वनडे मुकाबलों में 23.13 की औसत के साथ 1,411 रन बनाने के साथ 31 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 132 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 21.26 की औसत के साथ 1,659 रन निकले हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 96 विकेट हैं। उम्मीद है कि गैबी लुईस वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड की कप्तानी संभालेंगी, लेकिन वह ट्राई-सीरीज में नहीं खेल सकेंगी, क्योंकि फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में, उप-कप्तान ओर्ला प्रेंडरगास्ट इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगी।
9वें रैंकिंग में है आयरलैंड
टी20 रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज आयरलैंड की टीम को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-2 में रखा गया है, जिसमें मेजबान इंग्लैंड, मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
Women’s T20 World Cup के लिए आयरलैंड की टीम
गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (उप-कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, आर्लेन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर।
IANS इनपुट के साथ
Alice tector ireland womens t20 world cup 2026 squad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Jun 10, 2026 | 02:45 AMAaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














