-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Dean Elgar Gives South Africa A Historic Win Level The Series 1 1
डीन एल्गर ने दिलायी दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत, श्रृंखला 1-1 से बराबर
- Written By: शुभम सोनडवले

जोहानिसबर्ग. डीन एल्गर की धैर्य और आवश्यक आक्रामकता से भरी कप्तानी पारी से दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को वांडरर्स में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करके भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी। एल्गर ने 188 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन बनाये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित चौथे दिन 240 रन के लक्ष्य के सामने तीन विकेट पर 243 रन बनाकर वांडरर्स में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की।
विराट कोहली के बिना खेल रहे भारत ने अपनी पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाये जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। एल्गर ने बुधवार को एडेन मार्कराम (31) के साथ पहले विकेट के लिये 47 और कीगन पीटरसन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 46 रन की साझेदारियां करने के बाद गुरुवार को रॉसी वान डर डुसेन के साथ 82 रन और तेम्बा बावुमा (नाबाद 23) के साथ 68 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत सुनिश्चित की।
🚨 RESULT | #Proteas WIN BY 7 WICKETS 🇿🇦 Captain Dean Elgar's unbeaten 96 was the mainstay of the #Proteas chase as he showed plenty of fight and grit to get his side over the line and level the #BetwayTestSeries#SAvIND #FreedomTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/uez5t7RRqZ — Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 6, 2022
भारत ने वांडरर्स पर इससे पहले मैच नहीं गंवाया था। उसने यहां दो मैचों में जीत दर्ज की थी और इससे भारतीय टीम यहां अजेय बढ़त लेकर दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी थी लेकिन एल्गर ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब केपटाउन में 11 जनवरी से शुरू होने वाला तीसरा मैच निर्णायक बन गया है।
भारतीय गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे। जसप्रीत बुमराह को विकेट नहीं मिला जबकि मोहम्मद सिराज पूरी तरह से फिट नहीं थे जिससे भारतीय रणनीति प्रभावित हुई। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के विश्वसनीय ड्राइव वास्तव में दर्शनीय थी जिससे उन्होंने भारतीयों को हावी नहीं होने दिया। पहले दो सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद आखिर में स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार सात बजकर 15 मिनट) पर खेल शुरू हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 118 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब वह लक्ष्य से 122 रन दूर था। दक्षिण अफ्रीका ने दो घंटे से थोड़ा अधिक समय में यह रन बना दिये। बादल छाये होने के और दूधिया रोशनी के बावजूद भारत ने बुमराह के साथ रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी का आगाज करवाया। एल्गर ने वहीं से शुरुआत की जहां पर कल उन्होंने अपनी पारी समाप्त की थी। एल्गर धैर्य की प्रतिमूर्ति बने रहे। उन्होंने जल्द ही अश्विन पर मिडऑन पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया।
वान डर डुसेन का बुमराह पर किया ड्राइव आकर्षक था। इस बीच आउटफील्ड गीली होने के कारण अंपायरों को गेंद बदलनी पड़ी। गेंद गीली हो जाने से भी भारतीय गेंदबाजों को परेशानी हुई। बुमराह, मोहम्मद शमी और सिराज की तीन शार्ट पिच गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को कुल 15 वाइड रन मिले। शमी के ओवर में 14 रन बने जिसमें वान डर डुसेन के दो नियंत्रित चौके भी शामिल थे। वान डर डुसेन जब खतरनाक नजर आ रहे थे तब शमी ने उन्हें बाहर जाती गेंद पर पहली स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया।
भारत को जल्द ही तेम्बा बावुमा का भी विकेट मिल जाता लेकिन ठाकुर ने फालोथ्रू में कैच छोड़ दिया। बावुमा ने तब खाता भी नहीं खोला था। एल्गर ने हालांकि शमी पर लगातार दो चौके लगाकर फिर से गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। बावुमा ने पहली पारी की तरह खुलकर खेलना शुरू किया जबकि एल्गर ने सिराज के एक ओवर में तीन चौके लगाकर रही सही कसर पूरी कर दी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने आखिर में विजयी चौका लगाया। (एजेंसी)
Dean elgar gives south africa a historic win level the series 1 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














