- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wtc Final Sa Vs Aus Mitchell Starc Fifty Key Achievement
WTC Final में मिचेल स्टार्क का बल्ले से प्रहार, खिताबी मुकाबले में फिप्टी जड़कर हासिल कर ली ये बड़ी उपलब्धि
मिशेल स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निचले क्रम में गेंद और बल्ले दोनों से अहम पारियां खेलते नजर आए हैं। उन्होंने 136 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे।
- Written By: मृणाल पाठक

मिचेल स्टार्क (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले के तीसरे दिन कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में 207 रनों के स्कोर पर सिमट गई। हालांकि, इस मैच मिशेल स्टार्क ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ-साथ 58 रनों की नाबाद पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
मिशेल स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निचले क्रम में गेंद और बल्ले दोनों से अहम पारियां खेलते नजर आए हैं। स्टार्क ने WTC फाइनल मैच में फिर कुछ ऐसा ही किया जब ऑस्ट्रेलिया ने 148 के स्कोर पर अपने 9 विकेट खो दिए थे। यहां से स्टार्क ने हेज़लवुड के साथ 10वें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की और इसके अलावा उन्होंने 136 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रन भी बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे।
स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में पांचवीं बार 9वें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 100+ गेंदों का सामना किया है। अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जेसन गिलेस्पी और चमिंडा वास हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6-6 बार ऐसा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
9वें नंबर पर आकर 100+ गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी
- जेसन गिलेस्पी – 6 बार
- चमिंडा वास – 6 बार
- मिशेल स्टार्क – 5 बार
- डैनियल विटोरी – 5 बार
- किरन मोरे – 4 बार
WTC Final: काली पट्टी बांध उतरे खिलाड़ी, Ahmedabad Plane Crash में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
इस लिस्ट में शामिल हुई हेजलवुड और स्टार्क की साझेदारी
जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क के बीच 59 रन की साझेदारी लॉर्ड्स में किसी मेहमान टीम द्वारा 10वें विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। इस सूची में शीर्ष स्थान हैरी बॉयल और टुप स्कॉट के बीच 1884 में 10वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी का, जो इंग्लैंड के खिलाफ़ मैच में बनी थी।
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार 12 जून को टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई। जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम वियज रुपाणी भी शामिल हैं।
Wtc final sa vs aus mitchell starc fifty key achievement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
May 19, 2026 | 09:30 AMमहाराष्ट्र नक्सल-मुक्त, फिर भी चंद्रपुर में नई चुनौती? जंगल से शहर तक गतिविधियों पर पुलिस की नजर
May 19, 2026 | 09:23 AMगोंदिया में सिंचाई संकट दूर करेंगे विधायक विनोद अग्रवाल; गुदमा माइनर और अंभोरा सुपर पैसेज का भूमिपूजन
May 19, 2026 | 09:21 AMरतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
May 19, 2026 | 09:18 AMMosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMचेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
May 19, 2026 | 09:04 AMगोंदिया के पुलिस थाने बने ‘कबाड़खाना’: सालों से जब्त वाहनों में पनप रहे सांप-चूहे, मालिकों ने फेरा मुंह
May 19, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














