Mahindra XUV 7XO लॉन्च के लिए तैयार: 5 जनवरी को होगी एंट्री, ट्रिपल स्क्रीन से लेकर 540° कैमरा तक सब

Mahindra Cars: महिंद्रा के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस SUV का इंतजार किया जा रहा था, वह अब लॉन्च से बस एक कदम दूर है। Mahindra XUV 7XO को कंपनी 5 जनवरी 2026 को ला रही है।
Mahindra XUV 7XO is ready for launch: It will be introduced on January 5th, featuring everything from a triple screen to a 540° camera.
Mahindra XUV 7XO (Source. Mahindra)
Published on
Updated on

Mahindra XUV 7XO launch: महिंद्रा के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस एसयूवी का इंतजार किया जा रहा था, वह अब लॉन्च से बस एक कदम दूर है। Mahindra XUV 7XO को कंपनी 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए टीजर्स ने पहले ही ऑटो लवर्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ यह एसयूवी अपने सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करने के इरादे से आ रही है।

फ्यूचरिस्टिक केबिन और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

Mahindra XUV 7XO का इंटीरियर पूरी तरह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके केबिन में सबसे बड़ा आकर्षण फ्रंट में दिया गया ट्रिपल स्क्रीन लेआउट है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को एक नया स्तर देता है। इसके साथ ही Adrenox कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गाड़ी कई स्मार्ट फीचर्स से लैस हो जाती है। यह टेक्नोलॉजी ड्राइवर को रियल-टाइम जानकारी और बेहतर कंट्रोल प्रदान करती है।

540-डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी XUV 7XO किसी से पीछे नहीं है। इसमें 540-डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे पार्किंग और टाइट स्पेस में ड्राइविंग बेहद आसान हो जाती है। इसके अलावा Level-2 ADAS, लेन डिपार्चर वार्निंग और अन्य एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे फैमिली एसयूवी के तौर पर और भरोसेमंद बनाते हैं। रियर सीट पैसेंजर्स के लिए अलग स्क्रीन और एंटरटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

लग्जरी का तड़का: Harman Kardon ऑडियो और सनरूफ

Mahindra ने इस बार XUV 7XO में लग्जरी पर खास ध्यान दिया है। इसमें प्रीमियम Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम मिलेगा, जो सफर को म्यूजिक से भर देगा। साथ ही बड़ी सनरूफ गाड़ी के केबिन को और ज्यादा खुला व प्रीमियम फील देती है। ये फीचर्स XUV 7XO को टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

पेट्रोल और डीजल दोनों में दमदार इंजन

इंजन ऑप्शन की बात करें तो XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। दोनों इंजन पावर और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा, जिससे हर तरह की सड़क पर स्मूद ड्राइविंग मिलेगी।

₹21,000 में करें प्री-बुकिंग

अगर आप इस नई एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी से तैयारी कर लें। Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और आप मात्र ₹21,000 के टोकन अमाउंट पर इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। कीमतों का खुलासा लॉन्च के दिन होगा, लेकिन फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com