- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sneh Rana Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain After Getting Promotion And World Cup Win
विश्व कप जीत के बाद स्नेह राणा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, रेलवे से भी मिली पदोन्नति
Sneh Rana Ujjain Visit: विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इससे एक दिन पहले स्नेह राणा को रेल मंत्रालय की ओर से पदोन्नति भी मिली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्नेह राणा (फोटो-सोशल मीडिया)
Sneh Rana Visits Mahakaleshwar Temple: विश्व कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा रेलवे में प्रमोशन मिलने के बाद मंगलवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान शिव का दर्शन करते हुए राणा ने वर्ल्ड कप 2025 जीतने की उनकी इच्चा पूरी करने के लिए शुक्रिया अदा किया, साथ ही साथ प्रमोशन के लिए भी भगवान का आभार व्यक्त किया।
अक्टूबर में भारतीय महिला टीम ने एक साथ महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दर्शन किया था। भारतीय महिला टीम उस समय भगवान की सरण में पहुंची थी जब टीम को लगातार तीन हार मिली थी। इस दौरान टीम के साथ स्नेह राणा भी थी। उन्होंने भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा था। जिसके बाद भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया और 2 नवंबर को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला विश्व कप जीते पूरा एक महीना हो गया है।
स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
राणा ने एक्स पर सुबह की आरती में शामिल होने की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक महीना हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पलक झपकते ही सब बीत गया। मैंने यह जीत उनके सामने हासिल की। ठीक 1 महीने बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर उनका शुक्रिया अदा करने और हमारी इच्छाएं पूरी करने का चक्र पूरा किया।”
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
Monalisa Visits Mahakal Temple: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
महाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
It's already been one month. Feels like it passed with a blink of an eye.
I manifested this win in his presence. Completed the circle by visiting Shree Mahakaleshwar Mandir exactly after 1 month to thank him for blessing us and fulfilling our wishes. #jaimahakal #worldchampions pic.twitter.com/g8SnhEq4BH — Sneh Rana (@SnehRana15) December 2, 2025
स्नेह राणा ने विश्व कप में छह मैचों में हिस्सा लिया और सात विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद बीते दिन रेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर दी।
इस बॉलिंग ऑलराउंडर ने भारत के लिए 44 वनडे खेले हैं, जिसमें 57 विकेट लिए हैं और 380 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं 29 टी20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। राणा चार टेस्ट मैचों में 23 विकेट ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय महिला टीम की दिशा, जानें कैसी है क्रिकेट की रानी की पूरी कहानी
राणा इस महीने के आखिर में श्रीलंका के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राणा को 50 लाख में अपने साथ जोड़ा था। इस सीरीज के बाद महिला प्रीमियर लीग शुरू हो जाएगा। राणा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगी।
Sneh rana visits mahakaleshwar temple in ujjain after getting promotion and world cup win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














