- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Badlapur Illegal Construction Demolition Drive Npa Action
बदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Badlapur Encroachment: बदलापुर में नगर परिषद ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 70 से अधिक ढांचे ध्वस्त किए, कार्रवाई आगे भी जारी रहने की घोषणा।
- Written By: आंचल लोखंडे

municipal demolition drive (सोर्सः सोशल मीडिया)
Badlapur Nagar Parishad: बदलापुर शहर की मुख्य सड़कों के किनारे नियमों की अनदेखी कर बनाए गए बड़े-बड़े शेडों, दुकानों तथा ढाबों को तोड़ने का कार्य स्थानीय नपा प्रशासन के तोड़क दस्ते ने सोमवार से एक बार फिर शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई में करीब 70 निर्माणों पर नपा का बुलडोजर चला। बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश पर बदलापुर नपा प्रशासन द्वारा शहर के अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से रुकी हुई थी।
सोमवार सुबह मुख्याधिकारी मारुति गायकवाड़ के नेतृत्व में बदलापुर पश्चिम में अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू किया गया। नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बदलापुर पश्चिम में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा के आसपास बने अवैध होटलों, शेडों और कबाड़ की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 70 से 80 अतिक्रमण और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। मुख्याधिकारी मारुति गायकवाड़ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
अतिक्रमण करने वालों में हलचल
इस अभियान में सैकड़ों अतिक्रमण हटाए गए हैं। हालांकि शहर के राजनीतिक दलों ने व्यापारियों के नुकसान को कम करने के लिए अस्थायी रोक और समय देने की मांग की थी, जिसके बाद कार्रवाई लगभग एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
एनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Nashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
मध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
‘SIR 2’ के लिए बीजेपी महाराष्ट्र की खास तैयारी, जारी की गई प्रतिनिधियों की सूची
ये भी पढ़े: मध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
बदलापुर पूर्व में कात्रप और शिरगांव तक कार्रवाई
बदलापुर पूर्व में कात्रप और शिरगांव तक कार्रवाई करने के बाद नगर परिषद ने अब बदलापुर पश्चिम के उल्हास नदी क्षेत्र में अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके बाद रामेश्वरवाड़ी, हेन्द्रेपाड़ा, मांजरली और बेलवली में भी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन ने बदलापुर के सभी हिस्सों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।
Badlapur illegal construction demolition drive npa action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMहेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
Feb 23, 2026 | 10:52 PMमऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
Feb 23, 2026 | 10:51 PMनेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
Feb 23, 2026 | 10:37 PMरोजे में गलती से पी लिया पानी? तो क्या अब रोजा जारी रख सकते हैं? यहां जानिए सटीक जवाब।
Feb 23, 2026 | 10:26 PMएनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Feb 23, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













