-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mithali Raj Celebrates 43rd Birthday 3 Dec 2025 Know About Her Journey
वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय महिला टीम की दिशा, जानें कैसी है क्रिकेट की रानी की पूरी कहानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Mithali Raj: मिताली राज आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। भारतीय महिला क्रिकेट की आधारशिला मिताली राज ने 23 साल के करियर में रिकॉर्ड बनाए और टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

मिताली राज (फोटो-सोशल मीडिया)
Mithali Raj Birthday: भारतीय महिला क्रिकेट की स्तंभ और महिला क्रिकेट को नया अयाम तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज आज 3 दिसंबर 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने टीम को दो बार वर्ल्ड कप में पहुंचाकर महिलाओं का हौसला बुलंद रखा था। हाल में भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के खिताब अपने नाम किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट की आधारशिला कहे जाने वाली मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ, हालांकि उनका मूल निवास हैदराबाद है। बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाली मिताली ने महज 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। 29 जून 1999 को आयरलैंड के विरुद्ध खेले गए अपने पहले ही वनडे मैच में उन्होंने नाबाद 114 रन की शतकीय पारी खेलकर दुनिया को बता दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई दिशा मिलने वाली है। उस पहली ही पारी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मिताली राज का मजबूत तकनीक
उनकी बल्लेबाजी अद्भुत थी, चाहे शानदार फुटवर्क हो, कट हो, फ्लिक हो, ड्राइव हो, या स्विप हो। हर शॉट में तकनीकि रूप से मिताली बेहद मजबूत थीं। वह टीम के लिए अकेले विकेट पर टीम के लिए डट जाया करती थीं। यह वह दौर था जब महिला क्रिकेट में आर्थिक संपन्नता नहीं थी। क्रिकेटरों को इतने पैसे भी नहीं मिलते थे कि वह अपनी जिंदगी अच्छी तरह गुजार सकें। अभावों के बावजूद मिताली के मन में अपने खेल और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा उन्हें उनके समय के बल्लेबाजों से काफी आगे ले गया। तीनों फॉर्मेट में मिताली ने अपनी क्षमता साबित की।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
मिताली राज का करियर
मिताली राज के नाम महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। मिताली 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। 1999 से 2022 के बीच 232 मैचों की 211 पारियों में 57 बार नाबाद रहते हुए 7 शतक और 64 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 7,805 रन बनाए। उनका औसत 50.68 रहा। उनके नाम वनडे में सर्वाधिक अर्धशतक और लगातार 7 वनडे अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।

मिताली टी20 में 2000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 89 टी20 मैचों की 84 पारियों में 2,364 रन उनते नाम है। इस दौरान उन्होंने 17 अर्धशतक लगाए। वहीं मिताली राज महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज हैं। 2002 में मात्र 19 साल की आयु में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 214 रन बनाए थे। वह टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। मिताली ने 12 टेस्ट की 19 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 699 रन बनाए हैं।
बतौर कप्तान ऐसा रहा है रिकॉर्ड
मिताली राज का बतौर कप्तान भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। मिताली ने 2004 से 2022 तक भारतीय टीम की कप्तानी की। इस दौरान 2005-2006 तक वह कप्तान नहीं रही थीं। वह दो वनडे विश्व कप फाइनल में कप्तानी करने वाली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में 2004 और 2017 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि दोनों मौकों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: BCCI का नया फरमान, रोहित शर्मा-विराट कोहली को दिया गया ये निर्देश, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
2017 फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से सिर्फ 9 रन से हारी थी। वह हार मिताली और भारतीय फैंस को आज भी कचोटती है। वह मौका था जब मिताली विश्व कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बन सकती थीं। बतौर भारतीय कप्तान रिकॉर्ड 155 मैच उन्होंने खेले हैं।
2022 में क्रिकेट को कहा अलविदा
मिताली ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे किए। ऐसा करने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर थीं। 2022 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। लगभग 23 साल लंबे करियर में बतौर बल्लेबाज और कप्तान उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। विश्व कप न जीत पाना उनके करियर का एक अधूरा किस्सा रहा। मिताली के संन्यास के ठीक 3 साल बाद भारतीय टीम वनडे चैंपियन बनी है। भारतीय टीम ने जीत के बाद जब ट्रॉफी उठाई तो मिताली स्टेडियम में मौजूद थीं। मौजूदा टीम की खिलाड़ियों ने उन्हें ट्रॉफी दी और उन्होंने ट्रॉफी को उठाकर जश्न मनाया।
भारत सरकार से मिला सम्मान
भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा है। संन्यास के बाद मिताली महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के साथ बतौर मेंटर दो साल तक जुड़ी रही हैं।
Mithali raj celebrates 43rd birthday 3 dec 2025 know about her journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनिधि विवाद पर बचाव में उतरी DMK, AIADMK और शिवसेना ने खोला मोर्चा; कहा- महिला गरिमा का हुआ अपमान
Aug 04, 2026 | 08:35 PMAAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
Aug 04, 2026 | 08:32 PMचलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














