- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana And Pratika Rawal Became First Pair To Multiple 100 Plus Opening Stands For Ind W In Odis
IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी
IND Women vs AUS Women: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी ने 15 पारियों में पांचवीं बार 100+ रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women vs Australia Women, 1st ODI: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। यह वनडे सीरीज वर्ल्ड कप से पहले खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम इस सीरीज को को एक तैयारी के तौर पर देख रही है। आज से इस सीरीज की शुरुआत हो चुकी है।
सीरीज के पहले मुकाबले में ही भारतीय टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दोनों पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इसी के साथ यह दोनों सलामी बैटर का 5वां शतकीय साझेदारी है। भारतीय महिला टीम के लिए इन दोनों ने यह कारनामा केवल 15 पारियों में ही कर दी।
15 पारियों में दोनों ने बनाए 1200 रन
वनडे में सबसे कम पारियों में पांच शतकीय साझेदारी करने वाली पहली भारतीय महिला जोड़ी बन गए हैं। दोनों ने 15 पारियों के दौरान 1200 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मृति और प्रतिका की जोड़ी ने 80 की औसत से रन बनाए हैं। दोनों के बीच 5 शतकीय साझेदारी हुई है। वहीं 6 अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई है। दोनों बैटर ने प्रति ओवर 6.06 की रन रेट से रन बनाने में सफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
वनडे में IND-W के लिए कई बार 100 से अधिक ओपनिंग साझेदारी
- 5 – जया शर्मा, करुणा जैन (25 पारी)
- 5 – जया शर्मा, अंजू जैन (27 पारी)
- 5 – स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल (15 पारी)
- 3 – स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स (13 पारी)
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने महिला वनडे क्रिकेट में अब तक 1000 या उससे ज़्यादा साझेदारी रन बनाने वाली 56 जोड़ियों में सबसे तेज रन-रेट से बल्लेबाजी की है और उनकी औसत साझेदारी दूसरे नंबर पर है। साल 2025 में इस जोड़ी ने मिलकर 958 रन जोड़े हैं। जो किसी भी साल में किसी भी विकेट के लिए किसी भी जोड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। उन्होंने बेलिंडा क्लार्क और लिसा कीटली की 2000 में बनाई गई 905 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: वर्ल्ड कप से पहले खुद को साबित करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया से होगा मैच
पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। स्मृति 58 रन बनाकर रन आउट हो गई। इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया। जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाब रही। स्मृति के आउट होने से पहले प्रतिका रावल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
150वां मैच खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अपना 150वां वनडे मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले में टॉस के दौरान हरमनप्रीत ने अपने 150वें वनडे के बारे में कहा कि यह मेरे लिए शानदार रहा है और उम्मीद करती हूं कि मैं कई और वर्षों तक इसे जारी रखूंगी। अब देखना होगा कि हरमनप्रीत कौर कैसा प्रदर्शन करती है।
Smriti mandhana and pratika rawal became first pair to multiple 100 plus opening stands for ind w in odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, गांव में आक्रोश; पुलिस जांच शुरू
May 07, 2026 | 10:15 AMदोषियों को फांसी मत दो…चंद्रनाथ रथ की मां ने मांगी अनोखी सजा, कहा- TMC ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा
May 07, 2026 | 10:09 AMSri Lanka Grave: चेम्मनी में सामूहिक कब्र से 250 कंकाल बरामद होने के बाद उठे सवाल, क्या है मौत का सच?
May 07, 2026 | 10:05 AMमध्य प्रदेश पुलिस में फिर होगी उच्च पदों पर कार्यवाहक पदोन्नति, HC के आदेश से खुला रास्ता
May 07, 2026 | 10:03 AMSexual Harassment: नाशिक में महिला उत्पीड़न पर आयोग सख्त; IT कंपनी मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपी
May 07, 2026 | 09:59 AMसम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार आज; निशांत को मिल सकती है कैबिनेट में जगह! पीएम मोदी-अमित शाह होंगे शामिल
May 07, 2026 | 09:53 AMग्लोबल संकेतों से गदगद हुए Share Market, सेंसेक्स खुला 78000 के ऊपर, निफ्टी में भी तेजी
May 07, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














