साहिल चौहान (सौजन्य- एक्स)
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में आए दिन तूफानी अंदाज में शतक लगते दिख रहे हैं। अब तक प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए महज़ 30 गेंद में शतक जड़ा था।
इनके बाद अब एस्टोनिया के लिए खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ी साहिल चौहान ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज 27 गेंदों में अपना शतक पूरा करके इतिहास रच दिया है। एस्टोनिया इन दिनों साइप्रस का दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 6 टी20 मैच खेले जाएंगे। अब तक दो मैच खेले जा चुके है और सीरीज के दोनों मैचों में एस्टोनिया ने जीत हासिल की है।
टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने RCB के लिए 30 गेंद में शतक लगा चुके हैं। अब 17 जून को एस्टोनिया और साइप्रस के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच की इस भिड़ंत में मेजबान साइप्रस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खो कर 191 रन बनाए।
Estonia's Sahil Chauhan sets record with fastest T20I century in just 27 balls!
That's not it, he also shattered the record for most sixes in a men's T20I, smashing 18 in his 41-ball innings.
.
.#SahilChauhan #CricketTwitter #Estonia pic.twitter.com/jHay3sn91D— FanCode (@FanCode) June 18, 2024
इसके जवाब में एस्टोनिया के पहले 2 विकेट मात्र 9 रन पर गिरे। इसके बाद साहिल चौहान बल्लेबाजी के लिए क्रीज़ पर उतरे और आते ही चौके और छक्कों की बरसात शुरू कर दी। चौहान ने मात्र 27 गेंद में अपना शतक पूरा किया। पूरे मैच में उन्होंने 41 गेंद में 144 रन की तूफानी पारी खेली। 144 रन बनाने के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 18 शानदार छक्के और 6 चौके लगाए।
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक नमीबिया के जेन निकोल के नाम था। उन्होंने हाल ही में 2024 में नेपाल के खिलाफ मैच में 33 गेंद में शतक पूरा किया था।
भारत की बात करें तो इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक ऋषभ पंत का है। ऋषभ पंत ने साल 2018 में अपने डोमेस्टिक करियर के दिनों में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद में शतक पूरा किया था। इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा है। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाया था।