
सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात राष्ट्रपति कार्यालय में हुई। इस दौरान सचिन तेंदुलकर का परिवार उनके साथ दिखाई दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की।
सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर को देखा जा सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सचिन तेंदुलकर का स्वागत किया था। दोनों इस दौरान एक दूसरे से बातचीत करते दिखाई दिए थे।
#WATCH | Delhi: Cricket legend Sachin Tendulkar and family meet President of India Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/l1uwiQjdVQ — ANI (@ANI) February 6, 2025
इस मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अब सचिन तेंदुलकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों के अलावा 463 वनडे और 1 टी20 मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर ने 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में सचिन तेंदुलकर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, मास्टर ब्लास्टर ने करीब 12 साल पहले टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही है।






