-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mandsaur Bjp Leader Murder Father Hired Killer Shocking Motive Revealed
BJP नेता ने सुपारी देकर कराई सगे बेटे की हत्या, 5 महीने बाद खुला वो राज जिसने उड़ा दिए सबके होश
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhya Pradesh के मंदसौर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां रिश्तों का खून इस कदर पानी बन गया कि एक पिता ही अपने सगे बेटे का काल बन बैठा।

MP के मंदसौर में BJP नेता के पिता ने सुपारी देकर कराई थी बेटे की हत्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Father kills son contract killing: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां रिश्तों का खून इस कदर पानी बन गया कि एक पिता ही अपने सगे बेटे का काल बन बैठा। करीब पांच महीने पहले हुई भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पिता ही निकला। जिस पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे को मौत की नींद सुला दिया। इस खुलासे ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा ने इस बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बताया कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा गांव में बीते 18 जुलाई को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घर की दूसरी मंजिल पर उनका शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस पिछले पांच महीनों से कातिलों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता दौलतराम धाकड़ सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
‘वो’ महिला और वायरल वीडियो का सच
इस खौफनाक साजिश के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कबूला कि 45 वर्षीय श्यामलाल के सना नामक एक महिला से अवैध संबंध थे। वह उस महिला पर पानी की तरह पैसा बहा रहे थे और तो और, अपनी कुछ जमीन-जायदाद भी उसके नाम करने की फिराक में थे। इसी बीच श्यामलाल का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे परिवार की समाज में भारी बदनामी होने का डर सताने लगा। घर में रोज-रोज के क्लेश और बदनामी के डर ने पिता को इतना कठोर बना दिया कि उन्होंने पड़ोसी गोपाल धाकड़ के साथ मिलकर खूनी खेल रच डाला।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
रीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: मेसी 10 मिनट में OUT! कोलकाता इवेंट में हंगामे के बाद सियासी भूचाल; BJP-TMC ने एक-दूसरे पर बोला हमला
5 लाख का सौदा और खूनी रात
दौलतराम ने अपने ही खून का सौदा महज पांच लाख रुपये में कर दिया। उन्होंने हत्या के लिए रंगलाल, सुमित और अटलु बाछड़ा को सुपारी दी। साजिश के तहत 17-18 जुलाई की दरमियानी रात हत्यारे घर में दाखिल हुए और श्यामलाल पर कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अब आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार और वाहन बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे और पूछताछ की जाएगी।
Mandsaur bjp leader murder father hired killer shocking motive revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Aug 06, 2026 | 01:58 PMनीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
Aug 06, 2026 | 01:56 PMअल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
Aug 06, 2026 | 01:50 PMपैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
Aug 06, 2026 | 01:48 PMदतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
Aug 06, 2026 | 01:46 PM‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Aug 06, 2026 | 01:39 PM‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Aug 06, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













