-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar Huge World Record For Win 20 Player Of The Series
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तेंदुलकर को पीछे छोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar’s Huge World Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज को जीत लिया। इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 302 रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
‘रन मशीन’ विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कोहली को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया, और इसके साथ ही उन्होंने ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवॉर्ड जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया।
यह कोहली के करियर का 20वां ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ पुरस्कार है, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 बार यह सम्मान जीता था। इस एलीट सूची में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 17 अवॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (14) और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (13) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- 20 – विराट कोहली
- 19 – सचिन तेंदुलकर
- 17 – शाकिब अल हसन
- 14 – जैक कैलिस
- 13 – सनथ जयसूर्या
- 13 – डेविड वार्नर
वनडे फॉर्मेट में यह विराट कोहली का 11वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब रहा। इस फॉर्मेट में वह सनथ जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में शीर्ष पर है। तेंदुलकर ने वनडे में 14 मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं विराट कोहली और सनथ जयसूर्या ने 11-11 मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है। जबकि क्रिस गेल और शॉन पोलक ने 8-8 बार इस अवॉर्ड को जीता है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रिकी पोटिंग को छोड़ा पीछे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
वनडे में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
- 14 – सचिन तेंदुलकर
- 11 – सनथ जयसूर्या
- 11 – विराट कोहली
- 8 – क्रिस गेल
- 8 – शॉन पोलॉक
37 वर्षीय विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आते हैं, जिसमें फिलहाल यह दाएं हाथ का बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम वनडे मुकाबले में 74* रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध घरेलू सीरीज में 135, 102 और 65* रन की पारियां खेली हैं।
विशाखापत्तनम में विराट कोहली का रिकॉर्ड
एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम का मैदान विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है, जहां उन्होंने 8 पारियों (118, 117, 99, 65, 157*, 0, 31 और 65*) में 108.66 की औसत के साथ 652 रन बनाए हैं। कोहली यहां सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम को 47.5 ओवरों में 270 रन पर समेटने के बाद भारत ने 39.5 ओवरों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस पारी में कोहली ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (116*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों में 116 रन की अटूट साझेदारी की।
Virat kohli breaks sachin tendulkar huge world record for win 20 player of the series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग
Jul 29, 2026 | 01:37 PM3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 01:35 PMबच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो रोकी ट्रेन: आगरा फोर्ट स्टेशन पर चेन पुलिंग बना विवाद, RPF की कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 29, 2026 | 01:34 PMजंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Jul 29, 2026 | 01:34 PMगडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Jul 29, 2026 | 01:32 PMAntarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Jul 29, 2026 | 01:32 PMआगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














