-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Answered On Withdraw His Retirement From T20 International
रिटायर्ड खिलाड़ियों के यू-टर्न पर रोहित शर्मा का जबरदस्त प्रहार, बोले- मैं अपने डिसीजन को लेकर आश्वस्त
- Written By: मृणाल पाठक
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा से यह सवाल किया गया है कि अगर टीम इंडिया को उनकी जरूरत होगी तो क्या वह अपने टी20 के संन्यास को वापस लेंगे या नहीं। जिसका अब रोहित ने करारा जवाब दिया है।

रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट डेस्क, नवभारत: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या वह टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे या नहीं? जिसका अब रोहित शर्मा ने करारा जवाब दिया है और सभी सवालों को खत्म कर दिया है।
दरअसल, कई बार खुद रोहित शर्मा से यह सवाल किया गया है कि अगर टीम इंडिया को उनकी जरूरत होगी तो क्या वह अपने टी20 के संन्यास को वापस लेंगे या नहीं। जिसका अब रोहित ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- ”विश्व क्रिकेट में इन दिनों संन्यास एक मजाक बन गया है, लोग संन्यास का ऐलान करते हैं लेकिन फिर खेलने के लिए वापस आ जाते हैं, हालांकि भारत में ऐसा नहीं हुआ है।
Rohit Sharma said “Retirement has become a joke these days in World cricket, people announce retirement but then return to play, it hasn’t happened in India – however I have been observing players from other countries, they announce retirement but then make a U-turn so you never… pic.twitter.com/ILi2r3cCgs — Johns. (@CricCrazyJohns) September 18, 2024
वह आगे कहते हैं, ”मैं अन्य देशों के खिलाड़ियों को देख रहा हूं, वे संन्यास की घोषणा करते हैं लेकिन फिर यू-टर्न ले लेते हैं, इसलिए आपको कभी नहीं पता चलता कि किसी ने वास्तव में संन्यास लिया है या नहीं। मेरा फैसला आखिरी है और मैं बहुत स्पष्ट हूं। यह T20I को अलविदा कहने का एक सही समय था।”
ज्ञात हो कि रोहित शर्मा 14 साल तक भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक का सफर टीम इंडिया के साथ तय किया। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद रोहित के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी20 से संन्यास ले लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग पूरा करेंगे पंजाब किंग्स का ख्वाब, आईपीएल 2025 के लिए बनाए गए हेड कोच!
जानकारी के लिए बता दें कि भले ही रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि ऐसी खबरें भी हैं कि वह आगामी आईपीएल 2025 में टीम बदल सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर यह दावा किया गया है कि रोहित ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा किस टीम के लिए खेलेगें।
Rohit sharma answered on withdraw his retirement from t20 international
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














