रिकी पोंटिंग पूरा करेंगे पंजाब किंग्स का ख्वाब, आईपीएल 2025 के लिए बनाए गए हेड कोच!

रिकी पोंटिंग इस बार आईपीएल 2025 में एक नई टीम के साथ जुड़े हुए दिखाई देने वाले हैं। वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के रूप में नजर आने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य कोच के रूप में नियुक्त भी कर लिया है, हालांकि अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
रिकी पोंटिंग को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया
रिकी पोंटिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट डेस्क, नवभारत: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस बार आईपीएल 2025 में एक नई टीम के साथ जुड़े हुए दिखाई देने वाले हैं। वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के रूप में नजर आने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य कोच के रूप में नियुक्त भी कर लिया है, हालांकि अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

रिकी पोंटिंग पिछले सात साल से दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में काम करने के बाद अलग हो गए थे। वह पहले मुंबई इंडियंस के भी हेड कोच रह चुके हैं। ऐसे में अब आईपीएल के नए सीजन में रिकी पोंटिंग पंजाब के ख्वाब को पूरा करते दिखाई दे सकते हैं। टीम अब तक आईपीएल की एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स के रिकी पोंटिंग पिछले सात सीजन में छठे मुख्य कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास में केवल दो बार प्लेऑफ में जगह बनाया है। टीम 2024 में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहा। ऐसे में अब शिखर धवन की कप्तानी में रिकी इतिहास रचने के लिए टीम को तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि आईपीएल के उद्घाटन संस्करण 2008 में रिकी पोंटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। फिर वह 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था। उसके बाद 2014 में वह मुंबई के सलाहकार की भूमिका में दिखाई दिए। फिर 2015 और 2016 में वह मुंबई के कोच रहे।

ज्ञात हो कि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इसी महीने के आखिर में बीसीसीआई रिटेंशन को लेकर सभी नियमों को जारी कर सकता है। इसके बाद ही तय होगा कि टीमें अपने कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com