तीसरे वनडे में फेल होने के बाद रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Rohit Sharma: इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो भारत में 100 वनडे मुकाबले खेलने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
Rohit Sharma Becomes 6th Cricketer To Play 100 ODIs In India
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Becomes 6th Cricketer To Play 100 ODIs In India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा आज भारत में अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं। भारत में 100वें वनडे मैच में रोहित शर्मा कुछ ज्यादा खास नहीं कर सके। महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित शर्मा ने भारत में खेले गए 100 वनडे मैचों में कुल 5074 रन बनाए हैं। अब तक भारत में कुल 1206 खिलाड़ियों ने वनडे मैच खेले हैं, लेकिन रोहित दुनिया के सिर्फ छठे क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारत में कम से कम 100 वनडे मैच खेले हैं। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भारत में सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 1990 से 2011 तक भारत में 164 वनडे मैच खेले हैं। उनके बाद एमएस धोनी हैं, जिन्होंने भारत में 130 वनडे मैच खेले हैं। विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह तीन और क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारत में 100 से ज़्यादा वनडे मैच खेले हैं।

भारत में सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम/टीमें मैच रन विकेट
सचिन तेंदुलकर भारत 164 6796 66
एमएस धोनी भारत, एशिया 130 4525 0
विराट कोहली भारत 130 6743 2
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत 113 3163 7
युवराज सिंह भारत, एशिया 111 3507 48
रोहित शर्मा भारत 100* 5074 1
राहुल द्रविड़ भारत 97 3406 4
हरभजन सिंह भारत, एशिया 97 584 114
अनिल कुंबले भारत 90 264 126
वीरेंद्र सहवाग भारत, एशिया 90 3045 35

होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से पहले, भारतीय पारी शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो साझा की। इस पोस्ट में लिखा गया था, “बने रहें, क्योंकि @ImRo45 भारत में अपने 100वें वनडे मुकाबले में बल्लेबाज़ी के लिए उतरने वाले हैं। क्या वह इस मौके को खास बना पाएंगे?”

रोहित शर्मा 11 रन बनाकर हुए आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 338 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके। वो महज 11 के स्कोर पर आउट हो गए। फोक्स ने रोहित शर्मा को आउट करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, रोहित का दो गेंद पहले ही कैच छूटा था। लेकिन उसका फायदा वो नहीं उठा सके और मात्र 11 के स्कोर पर चलते बने।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com