-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz 3rd Odi Middle Overs Bowling Concern Team India Shubman Gill Captaincy
शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल! इंदौर में गेंदबाजों ने लुटाए रन, टीम इंडिया ने फिर दोहराई पुरानी गलती
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NZ: इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 337 रन बनाए। टीम इंडिया ने फिर वही पुरानी गलती दोहराई और गेंदबाज बेबस नजर आए।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे 2026 (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ 3rd ODI: वडोदरा, राजकोट और अब इंदौर लगातार तीन मुकाबलों में टीम इंडिया एक ही कमजोरी से बाहर नहीं निकल पाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के तीसरे वनडे में यह समस्या फिर साफ तौर पर नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 8 विकेट गंवाकर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। शुरुआत में महज 5 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भी न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की, जिसका बड़ा कारण भारतीय गेंदबाजों की ढीली रणनीति और कप्तानी में आक्रामकता की कमी रही।
शुरुआती सफलता के बाद ढीली पड़ गई पकड़
टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया और फैसला शुरुआत में सही साबित होता दिखा। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को आउट कर दिया, जबकि अगले ओवर में हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद विल यंग भी आउट हो गए और स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो चुका था। उस वक्त भारतीय टीम पूरी तरह मैच पर हावी नजर आ रही थी।
मिडिल ओवर्स में बिखरी गेंदबाजी
हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की धार अचानक कुंद हो गई। चौथा विकेट भारतीय टीम को 219 रन के बाद मिला, जो मिडिल ओवर्स में विकेट ना निकाल पाने की पुरानी समस्या को फिर उजागर करता है। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लंबी और मजबूत साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने बिना ज्यादा दबाव के रन बटोरते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
कप्तानी पर उठे सवाल
इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की रणनीति भी सवालों के घेरे में रही। 31 ओवर तक वह इस साझेदारी को तोड़ने का कोई ठोस प्लान बनाते नजर नहीं आए। फील्ड प्लेसमेंट में आक्रामकता की कमी साफ दिखी और गेंदबाजों पर रन रोकने का दबाव भी नहीं बनाया जा सका। नतीजा यह रहा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आसानी से रन बनाते रहे।
गेंदबाजों ने लुटाए खूब रन
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अर्शदीप सिंह ने अपने 10 ओवर में 63 रन खर्च किए, जबकि हर्षित राणा ने 84 रन लुटा दिए। कुलदीप यादव को सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 48 रन दे दिए। रविंद्र जडेजा को अपना पहला ओवर डालने के लिए 29 ओवर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे स्पिन विकल्पों के इस्तेमाल पर भी सवाल खड़े हुए।
ये भी पढ़ें: जो कोई नहीं कर सका…वो कारनामा कर गए डेरिल मिचेल, भारत के खिलाफ बना दिया नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता
मिडिल ओवर्स में विकेट ना निकाल पाने की यह कमजोरी टीम इंडिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। अगर घरेलू मैदानों पर भारतीय गेंदबाज ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो विदेशी परिस्थितियों में हालात और मुश्किल हो सकते हैं। 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालना होगा, वरना बड़े टूर्नामेंट में यह कमजोरी भारी पड़ सकती है।
Ind vs nz 3rd odi middle overs bowling concern team india shubman gill captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














