-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rahul Dravid Said That Once Taking Advice From Sachin Tendulkar Cost Him Dearly
सचिन की बात मानकर पछताया…! राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा, अश्विन के शो में तोड़ी चुप्पी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Rahul Dravid on Sachin Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन के साथ इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे में एक घटना का पछतावा है।

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Dravid: इस वक्त सोशल मीडिया में राहुल द्रविड़ वायरल हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण हाल में उनका आर. अश्विन के यूट्यूब चैनल शो ‘Kutti Stories’ में टीम इंडिया व उसके उसके खिलाड़ियों पर बयान देना है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने साथी खिलाड़ी महान सचिन तेंदुलकर पर बात की। सचिन और द्रविड़ दोनों ही टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। इन दोनों ने टीम इंडिया को कई मौको पर जीत दिलाई है।
इसी बीच राहुल ने सचिन की सलाह लेने वाला एक किस्सा शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ अपने क्रिकेट करियर की एक घटना को याद करते हुए बताया है कि सचिन तेंदुलकर की बात मानकर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी। उनकी ये बात साल 2011 के वक्त इंग्लैंड दौरे की है।
द्रविड़ को भारी पड़ी सचिन की सलाह
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन के साथ इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे में एक घटना का पछतावा है। 2011 में इंग्लैंड दौरे पर उन्हें आउट दिया गया था, जिसके बाद उन्हें डीआएस उपयोग न करने का पछतावा है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें डीआरएस न लेने की सलाह दी थी। फिर उन्होंने रिप्ले देखा तो वो आउट नहीं थे। जिसके बाद द्रविड़ को डीआरएस न लेने का काफी मलाल है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
अश्विन के यूट्यूब चैनल पर द्रविड़ ने कहा- “एक बार मुझे डीआरएस का उपयोग न करने का पछतावा रहा था। यह साल 2011 के इंग्लैंड दौरे के दौरान एजबेस्टन में खेला गया टेस्ट मुकाबला था। मैंने जिमी एंडरसन को ड्राइव किया और मुझे एक टक जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ। कभी-कभी एक बल्लेबाज के रूप में आप जानते हैं, आप इसे महसूस करते हैं। एक जोरदार आवाज थी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ।”
इसके बाद राहुल द्रविड़ ने सचिन से इसके बारे में पूछा तो जवाब में उन्होंने बताया कि गेंद बल्ले से लगी है। राहुल द्रविड़ ने कहा- “मैंने सचिन के पास जाकर पूछा तो उन्होंने तकहा कि बहुत शोर था यार राहुल, मुझे लगता है कि तुमने उसे मारा है। इसके बाद मैंने भी सोचा कि शायद ये उन चीजों में से एक थी, क्योंकि मैंने ओभी शोर सुना था।”
ये भी पढें: द्रविड़ ने माना- इस गेंदबाज के सामने खेलना था सबसे बड़ा चैलेंज, अश्विन के सामने तोड़ी चुप्पी
राहुल द्रविड़ ने बताया कि इसके बाद जब वो ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उन्होंने घटना का रिप्ले देखा। तब उन्हें पता चला कि वो गेंद बल्ले से पूरी तरह चूक गई थी और जो टक की आवाज आई थी, वो उनके जूते की डोरी से बल्ले के टकराने की वजह से आई थी।
Rahul dravid said that once taking advice from sachin tendulkar cost him dearly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
Jul 10, 2026 | 01:41 PMमुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
Jul 10, 2026 | 01:40 PMमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 150 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रिक बोट फैक्ट्री, बदल जाएगी मुंबई वॉटर मेट्रो की सूरत
Jul 10, 2026 | 01:40 PMखेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMMonsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
Jul 10, 2026 | 01:32 PMआधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश
Jul 10, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














