-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Amir Criticism On Abhishek Sharma T20 World Cup 2026 Performance Analysis
मैंने किसी का करियर खत्म…अभिषेक शर्मा को ‘लप्पेबाज’ कहने पर घिरे मोहम्मद आमिर, सफाई में दिया ये बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mohammad Amir का मानना है कि अभिषेक शर्मा द्विपक्षीय सीरीज में तो सफल रहते हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में असर नहीं छोड़ पाते। उनके मुताबिक अब विरोधी टीमें उनकी तकनीकी कमजोरियां समझ चुकी हैं।

मोहम्मद आमिर और अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Amir on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बयान दे रहे हैं। खासकर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनके निशाने पर रहे हैं। टूर्नामेंट में अभिषेक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसके बाद आमिर ने एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाए हैं।
टूर्नामेंट में फीका रहा अभिषेक का प्रदर्शन
इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला है। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। टूर्नामेंट की शुरुआत भी उनके लिए बेहद खराब रही थी, क्योंकि शुरुआती तीन मैचों में वह लगातार शून्य पर आउट हो गए थे। खराब प्रदर्शन के बाद उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी चर्चा हुई और कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय दी।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को “लप्पेबाज” यानी स्लॉगर करार दिया था। आमिर ने कहा था कि अभिषेक को गेंद की लाइन में आकर खेलने की समझ नहीं है और वह सिर्फ जोर से शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इस पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने प्रतिक्रिया दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उस समय आमिर के बयान पर जवाब दिया था। अभिषेक के अर्धशतक लगाने के बाद अश्विन ने कहा था कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ स्लॉगर कहना सही नहीं है और अभिषेक में क्षमता है।
अब फिर गिनाईं बल्लेबाजी की कमजोरियां
टूर्नामेंट के आखिरी चरण में मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर टिप्पणी की। यूट्यूब चैनल “हारना मना है” पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं, लेकिन आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाते। आमिर का मानना है कि अब विपक्षी टीमें अभिषेक की तकनीकी कमियों को समझ चुकी हैं, जिसकी वजह से उनके लिए रन बनाना मुश्किल हो गया है।
360 डिग्री बल्लेबाज बनने की जरूरत
मोहम्मद आमिर ने यह भी कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को हर दिशा में शॉट खेलने की क्षमता होनी चाहिए। उनके मुताबिक अभिषेक फिलहाल सीमित क्षेत्रों में ही शॉट खेल पाते हैं, जबकि बड़े मंच पर सफल होने के लिए 360 डिग्री बल्लेबाज बनना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सफल 3 साल, बड़े नामों की परवाह किए बिना लिए टीम हित में सबसे कड़े फैसले
उन्होंने अभिषेक शर्मा की तुलना संजू सैमसन से भी की और कहा कि सैमसन के पास बेहतर तकनीक, मजबूत घरेलू रिकॉर्ड और आईपीएल का लंब अनुभव है। आमिर के अनुसार अभिषेक को अभी इन सभी पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।
Amir criticism on abhishek sharma t20 world cup 2026 performance analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMगडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AM‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AMदतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Jul 26, 2026 | 11:29 AMमुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
Jul 26, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














