सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख

Arjun Tendulkar’s Net Worth: अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार की रात को सानिया चंडोक से सगाई की। इस दौरान दोनों परिवार के कुछ करीबी लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए।
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख
सचिन और अर्जुन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arjun Tendulkar’s Net Worth And How Much He Earns From Cricket: भारतीय क्रिकेट के सबसे महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 13 अगस्त 2025 को रात में सगाई हुई। अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक ने सगाई की। अर्जुन तेंदुलकर गोवा के घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर की सगाई में करीबी लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए हैं। सगाई के बाद हम आपको बताने जा रहे हैं कि अर्जुन तेंदुलकर की संपत्ति कितनी है। कहां से उन्हें कितने पैसे आते हैं। अर्जुन की आय का सबसे बड़ा स्रोत आईपीएल है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है।

22 करोड़ की संपत्ति है अर्जुन के पास

अर्जुन की कुल संपत्ति लगभग 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई इंडियंस ने 2021 में उन्हें उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये पर अनुबंधित किया था और फ्रेंचाइज़ी ने 2022 में उनके अनुबंध का नवीनीकरण 30 लाख रुपये में किया। पिछले पांच वर्षों में अर्जुन ने अकेले आईपीएल से 1 करोड़ 40 लाख रुपये कमाए हैं।

घरेलू क्रिकेट से होती है इतनी कमाई

अर्जुन तेंदुलकर रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट से सालाना लगभग 10 लाख रुपये कमाते हैं, जो उनकी कुल वार्षिक आय लगभग 50 लाख रुपये का लगभग 25% है। शेष 75-80% उनके आईपीएल अनुबंध से आता है।

मुंबई में पिता के साथ रहते हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर अपने माता-पिता, सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ मुंबई के एक पॉश इलाके में स्थित 6000 वर्ग फुट के एक भव्य बंगले में रहते हैं। यह आलीशान घर, जिसे क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 2007 में लगभग 39 करोड़ रुपये में खरीदा था, अब करीब 100 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत का हो चुका है।

इस बहुमंजिला निवास में दो बेसमेंट, एक सुंदर छत, हरा-भरा बगीचा, आधुनिक साज-सज्जा वाली है। यह घर न केवल वास्तुकला की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि इसमें एक आरामदायक और निजी पारिवारिक जीवन जीने की सभी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

लंदन में भी है एक आलीशान अपार्टमेंट

मुंबई के इस निवास के अलावा सचिन तेंदुलकर के पास लंदन में भी एक शानदार अपार्टमेंट है, जो प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पास स्थित है। तेंदुलकर परिवार अक्सर अपनी गर्मियों की छुट्टियां यहीं बिताना पसंद करता है। इस अपार्टमेंट के समीप ही एक प्रसिद्ध क्रिकेट अकादमी भी स्थित है, जहां अर्जुन लंदन में रहने के दौरान नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। यह स्थान न केवल उनके प्रशिक्षण के लिए आदर्श है, बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को भी नई दिशा देने में सहायक साबित हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com