-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav 250 Runs Statement Before India Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final
IND vs NZ: खिताबी मैच से पहले सूर्या ने बड़े स्कोर के लिए भरी हुंकार, कहा- हम 250 रन बना लेते हैं तो फिर..
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 WC 2026 Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने बड़ी बात कही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 250 स्कोर बनाने पर जोर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Press Conference: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए। फाइनल से पहले उन्होंने टीम की रणनीति, बल्लेबाजी की सोच और मैच के माहौल को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान सूर्या ने संकेत दिया कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ भी देख सकती है।
सूर्या ने 250 स्कोर बनाने की बात कही
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य सकारात्मक और आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा। उन्होंने साफ किया कि भारतीय टीम परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करेगी, लेकिन अगर मौका मिला तो बड़ा स्कोर खड़ा करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “फाइनल मैच में हम अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे। अगर हम इस मैच में 250 रन बना लेते हैं, तो बहुत अच्छा होगा। हालांकि, हम इस तरह से नहीं सोचते हैं और न ही पहले से योजना बनाते हैं। हम विकेट को देखकर रन बनाएंगे। हम जो भी स्कोर बनाएंगे, उसका बचाव करने की कोशिश करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
सूर्या के इस बयान को न्यूजीलैंड के लिए एक तरह की चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी भारत को मजबूत टीम बताते हुए उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी।
कप्तानी और करियर को लेकर जताई खुशी
फाइनल मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के सफर को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है। सूर्या ने कहा कि “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और फैंस भी इस फाइनल को लेकर उत्साहित हैं। हम वही सिलसिला जारी रखना चाहते हैं। भारतीय टीम में मेरा 6 सालों का लंबा सफर रहा है। इतने बड़े टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करने के लिए मैं बहुत खुश हूं और उत्साहित भी हूं।” सूर्या के मुताबिक टीम का पूरा फोकस फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने और ट्रॉफी जीतने पर है।
मैच में ओस के असर पर भी रखी राय
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव से अहमदाबाद की पिच और मैच में ओस के संभावित असर को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि ओस मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है, लेकिन यह ऐसा फैक्टर है जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं होता। उन्होंने कहा “कभी-कभी मैच का समय बहुत मायने रखता है। अगर समय सही हो, तो आप उसके अनुसार निर्णय लेते हैं। अगर कोई मुश्किल स्थिति हो, तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं। ओस आने पर बल्लेबाजी में फायदा मिलता है। हालांकि, गेंदबाजी के दौरान कोई विकल्प नहीं बचता है।”
ये भी पढ़ें: कीवी कप्तान के माइंड गेम पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, कहा- हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं
सूर्यकुमार यादव का मानना है कि टीम को परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करनी होगी और मैदान पर उसी हिसाब से फैसला लेना होगा। ऐसे में अब सभी की नजरें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
Suryakumar yadav 250 runs statement before india vs new zealand t20 world cup 2026 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














