-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Varun Chakravarthy Form Concern Before India Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final
आर. अश्विन का फूटा गुस्सा, वरुण चक्रवर्ती की इस गलती पर हुए आगबबूला, बोले- मैं कहते-कहते परेशान हो गया हूं
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की बड़ी चिंता स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब फॉर्म है। सुपर-8 से लेकर सेमीफाइनल तक उनका गेंदबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

वरुण चक्रवर्ती और आर. अश्विन (फोटो- सोशल मीडिया)
R. Ashwin on Varun Chakravarthy: भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपनी कमजोरियों को दूर करने में लगी है। हालांकि सबसे बड़ी चिंता स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का खराब फॉर्म बन चुका है। सुपर-8 चरण की शुरुआत से ही उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है, जिससे वह मैच जिताने वाले गेंदबाज की बजाय टीम के लिए चिंता का कारण बन गए हैं।
सेमीफाइनल में बेहद महंगे साबित हुए वरुण
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 64 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके। इस महंगे स्पेल ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं और बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब फाइनल जैसा अहम मुकाबला सामने हो। लगातार महंगे साबित होने के कारण अब उनकी टीम में जगह को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
रविचंद्रन अश्विन ने जताई नाराजगी
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। अपने यूट्यूब शो “ऐश की बात” में अश्विन ने कहा कि जब भी वरुण को ज्यादा रन पड़ते हैं तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है। अश्विन ने यह भी कहा कि वह कई बार समझा चुके हैं कि बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों से उनके खिलाफ एक तय रणनीति के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
अश्विन के मुताबिक वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ राउंड द विकेट गेंदबाजी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बल्लेबाजों को उन पर आक्रमण करने का ज्यादा मौका मिलता है।
रणनीति में बदलाव की जरूरत
अश्विन ने आगे कहा कि किसी भी गेंदबाज के साथ ऐसा दौर आ सकता है जब बल्लेबाज उसकी गेंदों को अच्छी तरह पढ़ने लगते हैं। ऐसे में गेंदबाज को अपनी रणनीति में बदलाव करना जरूरी होता है। सही लाइन और लेंथ के साथ अनुशासन बनाए रखना बेहद अहम है, क्योंकि थोड़ी सी भी गलती बल्लेबाजों को आक्रामक होने का मौका दे देती है।
ये भी पढ़ें: मैंने किसी का करियर खत्म…अभिषेक शर्मा को ‘लप्पेबाज’ कहने पर घिरे मोहम्मद आमिर, सफाई में दिया ये बयान
सुपर-8 में भी नहीं चला जादू
सुपर-8 चरण में भी वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन खास नहीं रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 47 रन दिए, जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन खर्च किए और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में चार ओवर में 40 रन लुटा दिए। लगातार महंगे स्पेल के कारण अब फाइनल मुकाबले में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताता है या फिर किसी दूसरे विकल्प को मौका देता है।
Varun chakravarthy form concern before india vs new zealand t20 world cup 2026 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMरेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














