- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pat Cummins First Bowler Take Six Wicket Haul In Wtc Final Surpasses Jasprit Bumrah
WTC Final: साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे पैट कमिंस, बुमराह का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
- Written By: मृणाल पाठक
पैट कमिंस ने लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बरपाया है। WTC फाइनल में उन्होंने महज 28 रन देकर छह विकेट चटकाए। साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

पैट कमिंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को अक्सर बड़े मुकाबलों में कमाल करते हुए देखा जाता है। उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी भी कहा जाता है। कुछ ये ही अंदाज उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में देखने मिला, जहां वह साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और ऐतिहासिक स्पेल फेंक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।
कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए जोरदार वापसी की है। कमिंस ने कहर बरपाते हुए महज 28 रन देकर छह प्रोटियाज बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने WTC फाइनल में ऐसी गेंदबाजी की है जिसे सालों तक याद रखा जाएगा।
पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। कमिंस इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे कंगारू तेज गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। कंगारू कप्तान ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने इस चक्र में 77 विकेट लिए थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में एक पारी में छह विकेट लेने वाले कमिंस दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
पैट कमिंस ने बतौर कप्तान एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 9वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया, और इस आंकड़े के साथ उन्होंने बिशन सिंह बेदी को भी पीछे छोड़ दिया। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने बतौर कप्तान सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, इसके साथ ही उन्होंने बॉब विलिस का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुकाबले के पहले दिन शुरुआती चार विकेट जल्दी गिरने के बाद, दूसरे दिन टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम ने साउथ अफ्रीका की पारी को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की थी।
स्कोरबोर्ड पर साउथ अफ्रीका के 94 रन बन चुके थे, तभी पैट कमिंस ने अपना कहर बरपाना शुरू किया। कंगारू कप्तान ने सबसे पहले टेम्बा बावुमा की 36 रन की जुझारू पारी का अंत किया। इसके बाद उन्होंने काइल वेरिन को महज 13 रन पर रन आउट किया। मार्को जेनसन को तो कमिंस ने खाता खोलने का मौका तक नहीं दिया और उन्हें शून्य पर ही पवेलियन भेज दिया। डेविड बेडिंघम, जो अकेले संघर्ष कर रहे थे, वो भी कमिंस की गेंदबाज़ी का शिकार बने। अंत में कमिंस ने रबाडा को सिर्फ 1 रन पर आउट कर पूरी साउथ अफ्रीकी पारी को 138 रन पर समेट दिया।
Pat cummins first bowler take six wicket haul in wtc final surpasses jasprit bumrah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati Legislative Council Election: 2 दिन में 40 नामांकन पत्र वितरित, राजनीतिक हलचल तेज
May 27, 2026 | 01:41 PMनागपुर में दिखा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह
May 27, 2026 | 01:39 PMइंदौर दूधिया गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़, पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
May 27, 2026 | 01:36 PMBYJU’S के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर में जेल, 22 बिलियन डॉलर से दिवालियापन तक का सफर, जानें पूरा मामला
May 27, 2026 | 01:36 PMबंगाल का फरार TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार, STF ने चलाया विशेष अभियान, 10 दिन पहले बेटे को किया था अरेस्ट
May 27, 2026 | 01:26 PMहार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
May 27, 2026 | 01:24 PMAmravati: बेमौसम बारिश से अमरावती कृषि मंडी में भीगा किसानों का चना, हुआ भारी नुकसान
May 27, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














