- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wtc Final 2025 Aus Vs Sa Alex Carey And David Bedingham Video Viral
चतुराई दिखाने के चक्कर में थे कैरी, तभी डेविड बेडिंघम ने चल दी बड़ी चाल, लहालोट हो गया पूरा स्टेडियम- VIDEO
डेविड बेडिंघम का विकेट लेने के लिए कंगारू विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने अपने चतुर दिमाग का बहुत तेजी से इस्तेमाल किया, लेकिन उनके इरादों पर पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने पानी फेर दिया।
- Written By: मृणाल पाठक

एलेक्स कैरी और डेविड बेडिंघम (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से हो रही है। इस मुकाबले में कंगारू टीम मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को देखकर लगा ता कि टीम की हालत अफ्रीका ने खराब कर दी है, लेकिन फिर कप्तान पैट कमिंस ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को ही घुटने के बल ले आए। लेकिन, इस मुकाबले में कुछ ऐसा भी हुआ जिसे देखकर हर कोई हंसने लगा।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में साउथ अफ्रीका की हालत भी खराब हो गई और टीम महज 138 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि, प्रोटियाज टीम के लिए डेविड बेडिंघम अकेले लड़ते रहे। लेकिन, इस मुकाबले के दूसरे दिन मैदान पर एक अजीबोगरीब वाकया हुआ।
डेविड बेडिंघम का विकेट लेने के लिए कंगारू विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने अपने चतुर दिमाग का बहुत तेजी से इस्तेमाल किया, लेकिन उनके इरादों पर पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज और फिर अंपायर ने पानी फेर दिया। क्या है पूरा मामला, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ravi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बेडिंघम 31 रन बनाकर क्रीज पर जम चुके थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। कंगारू टीम उनकी विकेट के लिए焦ल रही थी। तभी पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद बेडिंघम के पैर पर लगी और पैड में फंस गई। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जैसे ही गेंद पैड में फंसी देखी, वह तेजी से आगे बढ़े ताकि गेंद पकड़ सकें। लेकिन बेडिंघम कैरी की चालाकी को भांप गए और तुरंत अपने पैड से गेंद निकालकर मैदान पर फेंक दी।
अपने इरादों में नाकाम होने के बाद, कैरी और स्लिप में फील्डिंग कर रहे उस्मान ख्वाजा ने बेडिंघम द्वारा गेंद पकड़ने के खिलाफ अपील भी की। हालांकि, अंपायर ने उनकी अपील को भी खारिज कर दिया। अंपायर के मुताबिक, गेंद तभी डेड हो गई जब वह पैड में फंस गई। यह पूरा नजारा देखकर कंगारू कप्तान पैट कमिंस समेत स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने महज 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। हालांकि, डेविड बेडिंघम और कप्तान बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई। लेकिन, टीम 138 रन पर ही ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई।
Wtc final 2025 aus vs sa alex carey and david bedingham video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune में जल संकट का खतरा बढ़ा, हफ्ते में एक दिन पानी बंद करने की तैयारी
Apr 11, 2026 | 01:18 PMअमेरिका-ईरान बैठक के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला, लेबनान में बरसाए बम, कई लोगों की मौत
Apr 11, 2026 | 01:15 PMनासिक में भव्य रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1170 को मौके पर ही मिली नौकरी
Apr 11, 2026 | 01:11 PMनागपुर NMC के अतिक्रमण विभाग में बड़ा उलटफेर! संजय कांबले बने सहायक आयुक्त, हरीश राऊत से छिना प्रभार
Apr 11, 2026 | 01:10 PM‘डियर वैभव…’, विराट कोहली ने Vaibhav Sooryavanshi को आशीर्वाद देते हुए दिल से लिखा एक खास नोट
Apr 11, 2026 | 01:07 PMPimpri Chinchwad में दूषित नदी जल पर सख्ती, पंकजा मुंडे ने किया निरीक्षण
Apr 11, 2026 | 01:06 PMGmail यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ईमेल होगा पूरी तरह लॉक, डेटा लीक की टेंशन खत्म
Apr 11, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














