MI Vs RCB Highlights, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 20वां मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेंगुलरु ने मुंबई को 12 रन से शिकस्त दे दी है। पहले बल्लेबीज करने उतरी आरसीबी की टीम में एमआई के सामने कुल 221 रन का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। दूसरी तरफ रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। ये ही कारण था कि आरबीसी एमआई के सामने 222 रनों का टारगेट रख सकी।
मुंबई इंडियंस के लिए आज हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में पारी खेली। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजी की ये पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। मुंबई इंडियंस के लिए पांचवे विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में 89 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली।
वहीं, तिलक वर्मा ने भी 29 गेंदों में 56 रन का अहम योगदान दिया। लेकिन 188 के स्कोर पर तिलक वर्मा आउट हो गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या भी हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 194 रन था। हार्दिक के आउट होते ही मुंबई के लिए जीत की राह मुश्किल हो गई।
3619 days since we last one they said. Day 1 since we did, now. 🥶 Well played, boys! 🙌 pic.twitter.com/J7fBuddjMC — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 7, 2025
07 Apr 2025 11:13 PM (IST)
रोमांचक मुकाबले में बेंगुलरु ने मुंबई को 12 रन से शिकस्त दे दी है। पहले बल्लेबीज करने उतरी आरसीबी की टीम में एमआई के सामने कुल 221 रन का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए।
07 Apr 2025 11:11 PM (IST)
मैच के रोमांचक मोड पर तिलक वर्मा को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बना लिया है। तिलक वर्मा ने इस मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की अहम पारी खेली। अब मुंबई को 12 गेंदों में 28 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या और नमन धीर मौजूद हैं।
07 Apr 2025 10:36 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को सूर्य कुमार यादव के रूप में चौथा झटका लग चुका है। यश दयाल ने उनको अपना शिकार बनाया। इस वक्त मुंबई इंडियंस के हाथ से जीत दूर जाती दिख रही है। अब मुंबई को 48 गेंद में 125 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा मौजूद हैं।
07 Apr 2025 10:22 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को विल जैक्स के रूप में उनका तीसरा झटका लग चुका है। विल जैक्स को स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। 222 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम इस वक्त मुश्किल में नजर आ रही है। इस वक्त मुंबई का स्कोर 10 ओवर के बाद 84-3 विकेट है।
07 Apr 2025 10:01 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग चुके हैं। टीम ने मात्र 38 रन के स्कोर पर ही रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के रूप में दो बड़े विकेट खो दिए हैं। इस वक्त क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और विल जैक्स मौजूद हैं।
07 Apr 2025 09:23 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने कुल 221 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 222 रन बनाने होंगे। आज के मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान रजत पाटीदार ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 32 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल ने 37 रन का योगदान दिया। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। जितेश ने 19 गेंदों में 40 रन बनाकर फिनिशर के रूप में टीम को योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक ने विराट कोहली और लियाम लिविंगस्टन को आउट किया। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने फिलिप साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। आज के मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई के सभी गेंदबाजों की इकॉनामी 10 से उपर की रही।
Innings Break!
Power-packed batting display from #RCB 💥
They post a solid target of 2️⃣2️⃣2️⃣ for the home side 🎯#MI's exciting chase on the other side ⌛️
Scorecard ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB pic.twitter.com/pyHCGnvO8X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
07 Apr 2025 09:12 PM (IST)
रजत पाटीदार कप्तानी पारी खेलकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए है। मुंबई के खिलाप पाटीदार ने 32 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 64 रन बनाए। आज के मैच में विराट कोहली और कप्तान पाटीदार के पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 200 का स्कोर पार कर दिया है।
07 Apr 2025 08:58 PM (IST)
विराट कोहली के बाद कप्तान रजत पाटीदार भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मात्र 25 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक जड़ दिया है। इस वक्त आरसीबी का स्कोर 17 ओवर के बाद 192-4 है।
07 Apr 2025 08:46 PM (IST)
इस मैच में विराट कोहली बेंगलुरु के लिए ताबड़तोड़ पारी खेल रहे थे। लेकिन मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें 67 के स्कोर पर पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। दूसरी तरफ कप्तान रजत पाटीदार 36 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद है। इस वक्त बेंगलुरु का स्कोर 15 ओवर के बाद 151-4 विकेट है।
07 Apr 2025 08:17 PM (IST)
मुंबई को देवदत्त पाडिक्कल के रूप में दूसरी सफलता मिल गई है। लेकिन दूसरी तरफ विराट कोहली बेंगलुरु के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली ने मात्र 29 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है। इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 9.3 ओवर में 98-2 विकेट है।
07 Apr 2025 08:14 PM (IST)
इस मैच में विराट कोहली ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मात्र 29 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया।
07 Apr 2025 07:34 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने मैच में शानदार शुरुआत की है। फिल साल्ट को मुंबई के तेज गेंदबाज फिल साल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद में बोल्ड कर दिया है।
07 Apr 2025 07:11 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
मुंबई इंडियंस: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर
07 Apr 2025 07:06 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं। ऐसे में बेंगलुरु के बल्लेबाजों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत होगी।
🚨 Toss 🚨
Mumbai Indians won the toss and elected to bowl first against Royal Challengers Bengaluru!
Updates ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @mipaltan | @RCBTweets pic.twitter.com/hGzZL8JORM
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
07 Apr 2025 06:56 PM (IST)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 33 बार मुकाबला खेला गया है। इस दौरान मुंबई की टीम ने 19 बार जीत हासिल की है जबकि आरसीबी की टीम 14 बार बाजी मारने में सफल हुई है। इस हिसाब से हेड टू हेड आंकड़े में मुंबई की टीम बेंगलुरु पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ वानखे़ड़े के मैदान पर दोनों टीमो के बीच 12 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 9 बार मुंबई तो 3 बार बेंगलुरु को जीत मिली है।
07 Apr 2025 06:55 PM (IST)
मुंबई का वानखेड़े मैदान बल्लेबाजी के लिए आसान माना जाता है। इस मैदान की लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए नजर आते हैं। इस पिच में गेंद अच्छी हाइड पर आता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान हो जाता है। हालांकि इस पिच पर मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को भी काफी अच्छी मदद मिलती है। आईपीएल 2025 में अब तक वानखेड़े में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। इस मैच में मुंबई की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि यहां पर बाद में स्कोर को चेज करना आसान माना जाता है।
07 Apr 2025 06:54 PM (IST)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 7 अप्रैल को मैच खेला जाना है। मौसम विभाग के मुताबकि इस दिन मुंबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। लेकिन जब मुकाबला शुरु होगा तब तापमान और कम हो जाएगा, क्योंकि मैच शाम साढे सात बजे से शुरु होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए मौसम के लिहाज से थोड़ा सा राहत मिल जाएगी। इसके अलावा शाम को यहां पर ओस पड़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
07 Apr 2025 06:51 PM (IST)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटरन, दीपर चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
07 Apr 2025 06:50 PM (IST)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्रेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेडलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी इनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी और अभिनंदन सिंह।
07 Apr 2025 06:50 PM (IST)
नमस्कर, मैं संजय सिंह बिष्ट, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2025 का साल मुंबई के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक मुंबई इंडियंस ने चार मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे 1 में जीत जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त अंक तालिका में मुंबई की टीम 8वें स्थान पर है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन संतुलित सा दिख रहा है। बेंगुलुरु ने इस सीजन में अब तक कुल 3 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उसे 2 मुकाबलों में जीत, जबकि एक में हार मिली है। ऐसे में आज का मैच दोनों के लिए उसके आईपीएल में कद को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में हम आपको पल-पह की रिपोर्ट देंगे। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग में बने रहिएगा।