-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cameron Green Clears Ipl 2026 Bowling Doubt In Big Auction Twist
IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन का बड़ा खुलासा, फ्रेंचाइजियों दिया ये खास संदेश
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Cameron Green: कैमरन ग्रीन ने बताया कि वह आईपीएल 2026 में गेंदबाजी करेंगे। उनके मैनेजर की गलती से बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर किया गया था। हालांकि, अब ग्रीन ने ऑक्शन से पहले यह साफ कर दिया।

कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Cameron Green Clears IPL 2026 Bowling Doubt: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। इस ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून गीन ने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस सीजन गेंदबाजी के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने रविवार को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन से पहले दी।
आईपीएल 2026 के ऑक्शन लिस्ट में कैमरून ग्रीन ने खुद को बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर कराया था। अब ग्रीन ने इस बात की सफाई देते हुए कहा कि उनके मैनेजर से गड़बड़ी हो गई थी। उन्होंने गलती से बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर कर दिया था। लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और गेंदबाजी में भी योगदान देने को तैयार हूं।
कैमरून ग्रीन बेहतरीन ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। उन्होंने साफ किया है कि इस सीजन में उनकी गेंदबाजी में कोई असर नहीं पड़ेगा। वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं, और उनके पास सभी फॉर्मेट में बल्लेबाज के तौर पर खेलने की तकनीक और रेंज भी है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
2024 में ग्रीन ने करवाई है सर्जरी
हालांकि, ग्रीन ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक अहम बात साझा की। उन्होंने बताया कि गेंदबाजी का वर्कलोड बढ़ाने से उनके शरीर पर दबाव पड़ता है, जिससे चोट लगने का खतरा रहता है। 2024 में ग्रीन ने स्पाइनल सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करते हुए गेंदबाजी पर काम किया।
ग्रीन ने बताया, “मुझे यकीन है कि मैं गेंदबाजी करने के लिए ठीक रहूंगा। मेरे मैनेजर से एक गड़बड़ हुई थी। उन्होंने गलती से मुझे बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर कर दिया। यह काफी मजेदार था, लेकिन असल में यह उनकी तरफ से एक गलती थी।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की मांग तेज, कैमरून ग्रीन को नहीं मिलेगा 18 करोड़ से ज्यादा
ग्रीन पर लगेगी बड़ी बोली
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में ग्रीन की काफी डिमांड रहने की उम्मीद है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था और अगले साल उसी कीमत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रेड कर दिया था। इस बार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उन्हें साइन करने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उनकी टीम के पास बड़ा बजट है और उन्हें मिडिल ऑर्डर के लिए ग्रीन जैसे ऑलराउंडर की जरूरत है। ग्रीन ने कहा कि ऑक्शन देखना हमेशा से मजेदार होता है क्योंकि यह एक तरह की लॉटरी है।
18 करोड़ की सैलरी लिमिट
IPL के नए नियम के अनुसार, चाहे ग्रीन पर कितनी भी बड़ी बोली लगे, उनकी फाइनल सैलरी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती। यह रकम बीसीसीआई के द्वारा निर्धारित की गई है और यह सुनिश्चित करती है कि फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की सैलरी में संतुलन बनाए रखें। ग्रीन का सैलरी पैकेज 18 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहेगा, भले ही बोली उससे कहीं ज्यादा हो।
Cameron green clears ipl 2026 bowling doubt in big auction twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














