-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tilak Varma Becomes 3rd Fastest Indian To Complete 4000 Runs In T20s
तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Tilak Verma 4000 T20 runs: तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले गायकवाड़ और केएल राहुल ने यह कारनामा किया।

तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Tilak Verma Completed 4000 T20 runs: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 25 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना 4000 रन भी पूरा किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I में भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और 34 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान तिलक वर्मा ने तीन चौके लगाए। हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रविवार को अपना 133वां T20 मैच खेल रहे थे, खेल के 20-ओवर फॉर्मेट में 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल के बाद तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 क्रिकेट की 116 पारियों में ही 4000 रन पूरे कर लिए थे। गायकवाड़ के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक शतक भी है। वहीं केएल राहुल ने यह उपलब्धि 117वीं पारी में हासिल किया था। केएल राहुल ने 117वीं पारी में अपना 4000 टी20 रन पूरा किया था। वही अब तिलक वर्मा ने 125 पारियों में 4000 टी20 रनों का आंकड़ा पूरा किया। इस दौरान तिलक ने तीसरे T20I में शुभमन गिल (28 गेंदों में 28 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
BCCI की तरफ से बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
T20 में 4000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय
- 116 – ऋतुराज गायकवाड़
- 117 – केएल राहुल
- 125 – तिलक वर्मा
- 129 – शुभमन गिल
- 138 – विराट कोहली
हार्दिक ने रचा इतिहास
हार्दिक पांड्या ने रविवार को इतिहास रच दिया, जब उन्होंने T20I में 100 विकेट लेने और 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने का कारनामा किया। यह उपलब्धि उन्होंने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना 123वां T20I मैच खेलते हुए हासिल की। हार्दिक ने इस दौरान ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर अपना 100वां T20I विकेट पूरा किया। स्टब्स दक्षिण अफ्रीका की पारी के 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हुए, जिन्होंने उस दौरान 13 गेंदों में 9 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: धर्मशाला में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी
इसके साथ ही अब हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन, 100 विकेट के साथ 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ हार्दिक पांड्या ने T20I क्रिकेट में ऑलराउंडर की नई मिसाल कायम की है और अपने करियर को एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचाया।
Tilak varma becomes 3rd fastest indian to complete 4000 runs in t20s
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
Jun 24, 2026 | 12:07 PMआज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा
Jun 24, 2026 | 12:05 PMKEM अस्पताल नाम विवाद: मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किंग एडवर्ड की तुलना कसाब से की, परिषद में तीखी नोकझोंक
Jun 24, 2026 | 12:04 PMगोंदिया में कोयते से वार कर की एम्बुलेंस चालक की हत्या, आरोपी फरार
Jun 24, 2026 | 12:03 PM‘शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, जान क्यों ली?’ केतन अग्रवाल मर्डर केस में छलका बेबस पिता का दर्द
Jun 24, 2026 | 11:59 AMमॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Jun 24, 2026 | 11:53 AMBMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














