उड़ानें आज होंगी देर, एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें इंडिगो और स्पाइसजेट की एडवाइजरी

Delhi Fog Airport Alert: इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने भी चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
IndiGo and SpiceJet have issued advisories for passengers, flights may be delayed
दिल्ली एयरपोर्ट पर छाया कोहरा।
Published on: 
Updated on: 

Flight Delay at Delhi Airport: दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ मौसम का पहला असर आज देखने को मिला। राजधानी में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर हवाई और सड़क यातायात पर पड़ा है। खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट और कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उड़ानों में देरी की आशंका जताई है। दिल्ली एयरपोर्ट के ज्यादातर रनवे पर विजिबिलिटी बेहद कम है।

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी काफी घट गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुबह 6:12 बजे यात्रियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा कि मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले एयरलाइन से कंफर्म कर लें।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली में कम विजिबिलिटी के कारण कुछ उड़ानों के प्रस्थान में ज्यादा समय लग सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें। इंडिगो ने कहा कि उनकी टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। यात्रियों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उड़ानों में देरी की संभावना

एयरलाइंस के अनुसार, कोहरे से आगमन और प्रस्थान की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। खासकर सुबह में कुछ फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट ऑपरेशन मौसम के अनुसार एडजस्ट किया जा रहा। उधर, घने कोहरे के कारण सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सामान्य से ज्यादा समय रखें, जिसस किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

स्पाइसजेट समेत अन्य एयरलाइंस ने किया अलर्ट

इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट जैसी अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की है। स्पाइसजेट ने कहा कि खराब विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स के आगमन, प्रस्थान और कनेक्टिंग उड़ानों पर असर पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली में बढ़े कोहरे की वजह से दिल्ली डिवीजन में 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक कोहरे के कारण अब तक कोई ट्रेन कैंसिल नहीं की गई है। एयरलाइंस और दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें और मौसम को ध्यान में रख यात्रा की योजना बनाएं। जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा तो फ्लाइट ऑपरेशन को सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com