भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा करने से बस एक कदम दूर हैं। धर्मशाला में एक विकेट लेते ही वह इस मुकाम पर पहुंच जाएंगे। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20आई में 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक और सफलता चाहिए।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa 3rd T20i Live Cricket Score Updates South Africa Tour Of India 2025 Match Live Full Scorecard Hindi Live Updates
IND Vs SA Highlight Score: धर्मशाला में टीम इंडिया की बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
IND Vs SA 3rd T20I Highlight Updates: धर्मशाला में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके चलते टीम इंडिया ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट के बड़े अंतर के साथ शिकस्त दी।
- Written By: संजय बिष्ट
Updated On:
Dec 14, 2025 | 10:28 PM

IND Vs SA 3rd T20I Live Updates
India Vs South Africa 3rd T20I Highlight: टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को सात विकेट से मात दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 117 रन बनाए, जिसे भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। मेजबान टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही 60 रन जोड़ दिए। अभिषेक ने 18 गेंदों में 35 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वह छठे ओवर में कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। इसके बाद शुभमन गिल ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। गिल ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए और 12वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हुए। तिलक वर्मा 34 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि शिवम दुबे ने चार गेंदों में नाबाद 10 रन बनाते हुए चौका और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में नाबाद 12 रन का योगदान दिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कप्तान एडेन मार्करम के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मार्करम ने 46 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके तीन विकेट महज सात रन पर गिर गए। रीजा हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके, जबकि क्विंटन डिकॉक ने एक और डेवाल्ड ब्रेविस ने दो रन बनाए। कुल आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिख नॉर्खिया ने 12 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। इस मैच में भारत को प्लेइंग इलेवन में दो मजबूरन बदलाव करने पड़े। जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से उपलब्ध नहीं थे, जबकि अक्षर पटेल की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बाहर रखा गया। उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव करते हुए कॉर्बिन बॉश, एनरिख नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 06 मई LIVE: दिल्ली में आज वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी
आज की ताजा खबर 02 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 01 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Assembly Elections 2026: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न, 4 मई को आएंगे चुनावी नतीजे
3RD T20I. India Won by 7 Wicket(s) https://t.co/AJZYgMAHc0 #TeamIndia #INDvSA #3rdT20I @IDFCfirstbank — BCCI (@BCCI) December 14, 2025
The liveblog has ended.
14 Dec 2025 10:19 PM (IST)
14 Dec 2025 10:19 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: टीम इंडिया ने जीता मैच
धर्मशाला में टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने साउथ अफ्रीका के द्वारा दिए गए 117 रनों का स्कोर 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।
14 Dec 2025 10:11 PM (IST)
14 Dec 2025 10:11 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: सूर्यकुमार यादव कैच आउट
109 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लग चुका है। उन्होंने 12 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 32 गेंद में 9 रन की जरूरत है।
14 Dec 2025 10:01 PM (IST)
14 Dec 2025 10:01 PM (IST)RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने नितिन नबीन को दी बधाई
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। नितिन नबीन बिहार की माटी के लाल हैं, बिहार सरकार में मंत्री हैं तो एक बिहारी होने के नाते मैं उन्हें बधाई देता हूं...नितिन नबीन सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं...यह बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है।
#WATCH | पटना: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, "यह भाजपा का आंतरिक मामला है। नितिन नबीन बिहार की माटी के लाल हैं, बिहार सरकार में मंत्री हैं तो एक बिहारी होने के नाते मैं उन्हें बधाई देता… pic.twitter.com/DUwFr2XiwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
14 Dec 2025 09:55 PM (IST)
14 Dec 2025 09:55 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। अब टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 26 रन की जरूरत है।
14 Dec 2025 09:26 PM (IST)
14 Dec 2025 09:26 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: अभिषेक शर्मा आउट
टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहल झटका लग चुका है। उन्होंने इस मुकाबले में 18 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं। दूसरी तरफ शुभमन गिल 20 रनों के साथ क्रीज में मौजूद हैं। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 68/1 है।
14 Dec 2025 08:46 PM (IST)
14 Dec 2025 08:46 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: 117 रन पर ऑलआउट साउथ अफ्रीका
कुलदीप यादव ने 20वें ओवर में अपना दूसरा विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की टीम को 117 रन पर ऑलआउट कर दिया है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 118 रन बनाने होंगे।
14 Dec 2025 08:42 PM (IST)
14 Dec 2025 08:42 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: कुलदीप को मिला विकेट
कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 115/9 है।
14 Dec 2025 08:38 PM (IST)
14 Dec 2025 08:38 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: एडन मार्करम आउट
19वें ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम आउट हो चुके हैं। उन्हें अर्धदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही भारत को 8वीं सफलता मिल चुके है। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 18.4 ओवर के बाद 113/8 है।
14 Dec 2025 08:31 PM (IST)
14 Dec 2025 08:31 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: मार्करन ने लगाई फिफ्टी
धर्मशाला ने एक तरफ जहां साउथ अफ्रीकी टीम ने अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन जा रहे हैं। दूसरी तरफ कप्तान एडन मार्कनर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
14 Dec 2025 08:24 PM (IST)
14 Dec 2025 08:24 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका को दिया 7वां झटका
वरुण चक्रवर्ती ने मार्को यान्सन को आउट कर साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दे दिया है। इस मुकाबले में ये उनकी दूसरी सफलता साबित हुई। इस वक्त साउथ अफ्रका का स्कोर 16 ओवर के बाद 81/7 है।
14 Dec 2025 08:16 PM (IST)
14 Dec 2025 08:16 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: वरुण के टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे
वरुण चक्रवर्ती ने धर्मशाला में डोनोवन फरेरा को आउट कर टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वहीं, मुकाबले में साउथ अफ्रीका को उसका छठा झटका लगा है। 14.4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 72/6 है।
14 Dec 2025 08:09 PM (IST)
14 Dec 2025 08:09 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम 50 रन से पहले ही अपने पांच विकेट गंवा चुकी है। पांचवे विकेट के रूप में शिवम दुबे ने कॉर्बिन बॉश को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। बॉस ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए।
14 Dec 2025 07:54 PM (IST)
14 Dec 2025 07:54 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: हार्दिक का 100वां विकेट
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उनका कैच लपका। इस विकेट के साथ हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए और वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।
14 Dec 2025 07:23 PM (IST)
14 Dec 2025 07:23 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: हर्षित को दूसरी भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में तीसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। हर्षित राणा ने ब्रेविस को तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। इस हिसाब से हर्षित को उनकी दूसरी व टीम इंडिया को मुकाबले की तीसरी सफलता मिल चुकी है। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 3.3 ओवर के बाद 9/3 है।
14 Dec 2025 07:13 PM (IST)
14 Dec 2025 07:13 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: दूसरे ओवर में भारत के हाथ लगी दूसरी सफलता
साउथ अफ्रीका को दूसरे ओवर में ही दूसरा झटका लग चुका है। भारत के लिए अर्शदीप सिंह के बाद हर्षित राणा ने विकेट ली है। हर्षित राणा ने दूसरे विकेट के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
14 Dec 2025 07:12 PM (IST)
14 Dec 2025 07:12 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: भारत को पहले ही ओवर में मिली सफलता
भारत को पहले ही ओवर में सफलता मिल चुकी है। अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
14 Dec 2025 06:42 PM (IST)
14 Dec 2025 06:42 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ऑटनील बार्टमैन।
14 Dec 2025 06:35 PM (IST)
14 Dec 2025 06:35 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
14 Dec 2025 06:32 PM (IST)
14 Dec 2025 06:32 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: भारत ने जीता टॉस
धर्मशाला में हो रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम की नजर एक बार फिर से बड़े स्कोर की तरफ होगी।
14 Dec 2025 06:00 PM (IST)
14 Dec 2025 06:00 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
ए़डन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
14 Dec 2025 05:58 PM (IST)
14 Dec 2025 05:58 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
14 Dec 2025 05:53 PM (IST)
14 Dec 2025 05:53 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने धर्मशाला स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से दो मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द भी हुआ था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को साल 2015 में यहां खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
14 Dec 2025 05:52 PM (IST)
14 Dec 2025 05:52 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: टॉस रहेगा अहम
धर्मशाला में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, जिसका असर दूसरी पारी में साफ दिख सकता है। ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में देर नहीं करेगी। चेज करना यहां एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है।
14 Dec 2025 05:52 PM (IST)
14 Dec 2025 05:52 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, जिससे गेंदबाजों के लिए रन रोकना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में सेट हो जाते हैं, तो बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
14 Dec 2025 05:51 PM (IST)
14 Dec 2025 05:51 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: हार्दिक-वरुण के पास बड़ा मौका
14 Dec 2025 05:50 PM (IST)
14 Dec 2025 05:50 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Updates: पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा
धर्मशाला के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद माना जाता है। यहां आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2022 में खेला गया था। इसके बाद हुए 5 आईपीएल मैचों में से 4 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली।
14 Dec 2025 05:48 PM (IST)
14 Dec 2025 05:48 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Score Updates: साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, टोनी डी जोरजी।
14 Dec 2025 05:48 PM (IST)
14 Dec 2025 05:48 PM (IST)IND Vs SA 3rd T20I Live Score Updates: भारतीय टीम का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव।
Ind vs sa 3rd t20i live cricket score updates south africa tour of india 2025 match live full scorecard hindi live updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 14, 2025 | 05:46 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMNavabharat Nishanebaaz: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल, क्या है इसका सांस्कृतिक महत्व?, आस्था से सियासत तक
May 06, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














