- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Manchester India Vs England Team Indias Poor Record
अब है मैनचेस्टर की जंग! आंकड़े डराने वाले, कैसे होगी शुभमन ‘सेना’ की नैय्या पार?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब है। क्या शुभमन गिल यहां एजबेस्टन जैसा कारनामा कर पाएंगे?
- Written By: संजय बिष्ट

मैनचेस्ट में टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। अब सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।
टीम इंडिया के लिए मैनटेस्टर में जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का इतिहास उसके हक में नहीं है। ऐसे में शुभमन सेना एजबेस्टन की तरह यहां अपने खराब इतिहास को सही करने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। आइए इस मैदान पर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
मैनचेस्टर में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन
टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके पीछे का कारण इस मैदान में भारतीय टीम का खराब रिकॉर्ड है। अब तक टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि शेष 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जिसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि भातीय टीम को इस मैदान पर अब तक जीत नसीब नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए काला दिन…दाने-दाने को तरसे! होटल बुकिंग नहीं तो फुटपाथ पर बितानी पड़ी रात
T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
कौन जाएगा सुपर 8 में? श्रीलंका की बेहतरीन जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का समीकरण, अब हर मैच होगा ‘करो या मरो’
नेशनल लेवल तक खेला फुटबॉल, फिर चुना फिल्मी करियर, हैंडबॉल लीग की ब्रांड एंबेसडर बनीं ईशा देओल ने खोले राज
इस मैदान पर टीम इंडिया पिछले 89 सालों से जीत की राह देख रही है। टीम इंडिया ने यहां पर अपना पहला मुकाबला साल 1936 में खेला था। इस दौरान वो मुकाबला ड्रॉ करने में कामयाब रही थी। वहीं, आखिरी बार टीम यहां पर साल 2014 में मैच खेली थी। इस दौरान उसे 54 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस मुकाबले में 200 रन आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी।
ये भी पढ़ें: फिर फंसी हसीन जहां! पड़ोसी ने लगाया हत्या की कोशिश का आरोप, जमीन विवाद का मामला
टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती
टीम इंडिया के इस मैदान पर जीत दर्ज करने की बड़ी चुनौती होगी। शुभमन गिल इस मैदान पर भारतीय टीम के खराब रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेंगे। उनके पास एजबेस्टन के बाद एक बार फिर से इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम ने यहां पर साल 1952 में 4 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरान उसे 3-0 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। शुभमन सेना इस बात को भूलकर नई उम्मीद और नए इरादे के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
Manchester india vs england team indias poor record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मनपा में संपत्ति कर वसूली घटने से विकास कार्यों पर संकट, 1 लाख से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई
Feb 12, 2026 | 09:34 PMमहुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PMचीन में अचानक धंसी सड़क, खुला ‘पाताल’ का रास्ता; रोंगटे खड़े कर देगा सिंकहोल का ये VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:31 PMफ्रंच पेज न्यूज बनेगी इटली की जीत, नेपाल पर ऐतिहासिक जीत के बाद आया जॉन डेविसन का बयान
Feb 12, 2026 | 09:28 PMभारत ने रूस को दिया तगड़ा झटका… इस बड़े प्रोजेक्ट से हटा पीछे, वजह भी बेहद चौंकाने वाली
Feb 12, 2026 | 09:27 PMनासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PMमृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
Feb 12, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














