- Hindi News »
- India »
- India Dealt A Significant Blow To Russia Withdrew From This Major Project The Reason Being Quite Shocking
भारत ने रूस को दिया तगड़ा झटका… इस बड़े प्रोजेक्ट से हटा पीछे, वजह भी बेहद चौंकाने वाली
India Exits Russia Backed Project : भारत रूस समर्थित लिथियम प्रोजेक्ट से पीछे हट गया है। इसका कारण माली में राजनीतिक अस्थिरता है। भारत को लग रहा कि पश्चिम अफ्रीकी देश में निवेश सुरक्षित नहीं है।
- Written By: रंजन कुमार

भारत के पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Russia And India Relations : भारत ने रणनीतिक रूप से बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम अफ्रीकी देश माली में रूस समर्थित लिथियम परियोजना से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब माली राजनीतिक अस्थिरता और अल-कायदा से जुड़े आतंकी समूहों की हिंसा से बुरी तरह जूझ रहा है। नई दिल्ली का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि भारत अपनी वैश्विक ऊर्जा जरूरतों के लिए जोखिम भरे निवेश के बजाय सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देगा।
पिछले साल रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों- खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) और एनलसी इंडिया (NLC) से माली में लिथियम खोज के लिए संपर्क किया था।
माली में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर लिया फैसला
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार माली में बढ़ती आतंकी घटनाओं और विदेशी निवेश पर बढ़ते हमलों को देखते हुए भारत ने इस प्रोजेक्ट से हटने का निर्णय लिया है। ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका जैसे पश्चिमी देश पहले ही अपने नागरिकों को माली छोड़ने की सलाह दे चुके हैं, जिससे वहां के बिगड़ते हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
पश्चिम एशिया में शांति की पहल: पुतिन ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात, तनाव कम करने की अपील
दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात! केरल-तमिलनाडु को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा
अमेरिका-ईरान युद्ध के 11वें दिन बिगड़े हालात, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप की बड़ी चेतावनी
भारत के लिए क्यों है जरूरी?
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक होने के नाते, भारत के लिए लिथियम का महत्व रणनीतिक है। भारत ने साल 2030 तक 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कारों और 80 प्रतिशत दोपहिया वाहनों का लक्ष्य रखा है। इस ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन के लिए लिथियम बैटरियों का होना अनिवार्य है। यही कारण है कि भारत अब अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली जैसे संसाधन-संपन्न और राजनीतिक रूप से स्थिर देशों के साथ समझौतों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। 2024 में KABIL ने अर्जेंटीना के साथ पांच लिथियम ब्लॉकों के लिए जो करार किया था, वह इसी सुरक्षित रणनीति का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें : रूस को भारत का सहारा! यूक्रेन युद्ध के चलते आई कामगारों की भारी कमी, हिंदूस्तान भेजेगा 40,000 स्किल्ड वर्कर
सतर्क कूटनीति का परिचय
माली से पीछे हटना भारत की सतर्क कूटनीति को दर्शाता है। एक ओर जहां रूस सैन्य सहयोग के जरिए अफ्रीकी देशों में पैठ बढ़ा रहा है। वहीं, भारत अपनी आर्थिक संपत्तियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना चाहता है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेश करना जोखिम का सौदा हो सकता है। भारत का यह फैसला दिखाता है कि वह महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए अब केवल एक स्रोत पर निर्भर नहीं है, बल्कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय वैश्विक साझेदारों की तलाश कर रहा है।
India dealt a significant blow to russia withdrew from this major project the reason being quite shocking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन मापन की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र में 200 निजी भू-मापकों की फौज तैयार, अब सिर्फ 15 दिनों में होगा सीमांकन
Mar 11, 2026 | 12:45 PMजमानत पर बाहर आकर फिर चोरी? नागपुर पुलिस ने निकाला पक्का इलाज, अपराधियों में मचा हड़कंप
Mar 11, 2026 | 12:40 PMबार-बार कोशिश करने के बाद भी नहीं छोड़ पा रहे हैं सिगरेट? बिना किसी सप्लीमेंट के ऐसे पाएं स्मोकिंग से आजादी
Mar 11, 2026 | 12:37 PMनागपुर में बेकाबू भैंस का खूनी तांडव, पुलिसकर्मी समेत 8 लाेगों पर किया हमला, बुजुर्ग की मौत, देखें VIDEO
Mar 11, 2026 | 12:35 PMHyundai Venue में आया नया वेरिएंट, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Mar 11, 2026 | 12:31 PM617 करोड़ टैक्स बकाया: नासिक में टैक्स डिफॉल्टर पर सख्ती, अभय योजना खत्म होते ही संपत्ति जब्ती की तैयारी
Mar 11, 2026 | 12:30 PMइंटरनेशनल संघर्ष से अंगूर एक्सपोर्ट प्रभावित, निफाड़ के कोल्ड स्टोरेज में वापस पहुंचा माल
Mar 11, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














