मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

Mrunal Thakur Interview: मृणाल ठाकुर ने 14 फरवरी को शादी की अफवाहों को खारिज किया। अभिनेता ने बताया कि यह सिर्फ अप्रैल फूल की तरह फैली अफवाह है, और उन्होंने इसे मजाक बताया।
Mrunal Thakur Rumoured Wedding
मृणाल ठाकुर, धनुष (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mrunal Thakur Rumoured Wedding: साउथ से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके प्रमोशन के लिए दोनों लगातार मीडिया और इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मृणाल और अभिनेता धनुष को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं, जिसमें कहा गया कि दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं।

हाल ही में Galatta Plus से बातचीत के दौरान मृणाल ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं? नहीं। मुझे लगता है कि 14 फरवरी 1 अप्रैल होने वाला है। अप्रैल फूल डे। मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने फैलाई। मुझे कोट किया जा रहा है, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा।” उनके इस मजाकिया अंदाज पर सिद्धांत हंसते हुए दिखाई दिए।

मृणाल और धनुष के अफवाहों भरे संबंध

मृणाल और धनुष के अफेयर की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब मृणाल ने धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैपअप पार्टी अटेंड की थी। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष पहुंचे और दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इन सार्वजनिक फोटोज और अपीयरेंस के चलते सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी को शादी कर रहे हैं। हालांकि, मृणाल ने स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और इनका सच से कोई लेना-देना नहीं है।

वर्क फ्रंट पर मृणाल और धनुष

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर के पास कई फिल्में हैं। वह जल्द ही ‘जवानी तो इश्क होना है’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘डकैत: लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं धनुष अपनी तमिल फिल्म ‘कारा’ और Rajkumar Periasamy की अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं।

मृणाल ठाकुर के अनुसार, अफवाहें कभी-कभी मजेदार और कभी-कभी डरावनी हो सकती हैं। लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने काम और फिल्म के प्रमोशन पर है। इस तरह, मृणाल ने न सिर्फ अफवाहों को खारिज किया, बल्कि अपने हंसमुख अंदाज से मीडिया और फैंस के बीच हल्की-फुल्की मजेदार प्रतिक्रिया भी दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com