-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah To Play 4th India England Test In Manchester
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को मिला गुड न्यूज, बुमराह खेलेंगे निर्णायक मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह इस समय आईसीसी टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। मौजूदा सीरीज़ में उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए 12 विकेट लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक खेला जाएगा। अगर यह मुकाबला भारतीय टीम हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी। यह सीरीज का निणार्यक मैच होगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग में शामिल किया जा सकता है।
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने गुरुवार (17 जुलाई) को अभ्यास सत्र के बाद यह जानकारी दी। डोशेट ने कहा कि सीरीज का नतीजा इस मैच पर टिका है, इसलिए टीम बुमराह को खिलाने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि बुमराह को आखिरी दो टेस्ट में से किसी एक के लिए चुना गया है और अब जब यह मैच इतना अहम है, तो उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है।
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद की अफवाहें
सोमवार (14 जुलाई) को जब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खत्म हुआ, तब कप्तान शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी। इसके बाद भारत और इंग्लैंड में यह खबर फैल गई कि बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में ऐसा करते ही ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे 61 साल पुराना रिकॉर्ड
दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले भी इस सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में इसी कारण से यानी कार्यभार प्रबंधन की वजह से नहीं खेल पाए थे। उस समय ऐसा लग रहा था किबुमराह 31 जुलाई से 4 अगस्त तक द ओवल में होने वाले अंतिम टेस्ट में वापसी करेंगे।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में बुमराह का प्रदर्शन
20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई की और 24.4 ओवर में 84 रन देकर 5 विकेट लिए। हालांकि, दूसरी पारी में वह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज़ को आउट नहीं कर पाए। जिसके कारण भारत को पांच विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने एक बार फिर पांच विकेट (27 ओवर में 74 रन देकर 5 विकेट) लिए और दूसरी पारी में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। लेकिन इंग्लैंड में लीड्स की तरह भारत को लॉर्ड्स में भी हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड में बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड
जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से बुमराह ने इंग्लैंड में कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 10 उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले हैं। इन 10 टेस्ट मैचों में बुमराह ने 49 बल्लेबाजों को आउट किया है, जो किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए सबसे ज़्यादा है। इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में आया था। उन्होंने 64 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
Jasprit bumrah to play 4th india england test in manchester
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














