- Hindi News »
- Sports »
- Murder Case Filed Against Mohammed Shamis Wife Haseen Jahan
फिर फंसी हसीन जहां! पड़ोसी ने लगाया हत्या की कोशिश का आरोप, जमीन विवाद का मामला
हसीन जहां एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। पंश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है, जहां पर हसीन जहां की पड़ोसी ने उन पर जमीन विवाद के चक्कर में जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
- Written By: संजय बिष्ट

हसीन जहां (फोटो- सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां पर हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। शमी के साथ विवाद के बाद अब हसीन जहां इस नए मामले के कारण चर्चा में आ चुकी हैं। ये मामला सूरी शहर के वार्ड नंबर 5 में एक जमीन विवाद से शुरु हुआ। जिसके बाद 11 जुलाई को इस विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।
हसीन जहां और उनकी बेटी पर पड़ोसी दालिया खातून ने FIR दर्ज कराई। इस दौरान पड़ोसी ने बताया कि हसीन जहां और उनकी बेटी ने उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद 16 जुलाई को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
गैर कानूनी ढंग से जमीन पर कब्जा करना चाहती हैं हसीन जहां- शिकायतकर्ता
हसीन जहां की लड़ाई का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पश्विच बंगाल के बीरभूम का बताया जा रहा है। FIR करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि हसीन ने अपनी बेटी के नाम पर एक विवादित जमीन पर अवैध निर्माण शुरु किया था। शिकायतकर्ता के द्वारा दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां गैर कानूनी ढंग से जमीन पर कब्जा करना चाहती हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
हसीन जहां के खिलाफ केस दर्ज
घटना का वीडियो NCMIndiaa की तरफ से शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय दंड संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 115(2), 117(2), 109, 351(3), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक हसीन जहां को गिरफ्तार नहीं किया है। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। हसीन और शमी का रिश्ता 2018 से तनावपूर्ण रहा है, जब हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और बेवफाई के आरोप लगाए थे। हाल ही में, कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को हसीन और उनकी बेटी आयरा के लिए 4 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
An attempt to murder FIR under BNS sections 126(2), 115(2), 117(2), 109, 351(3) and 3(5) has lodged against Hasin Jahan, the estranged wife of Mohammed Shami and Arshi Jahan, her daughter from her first marriage by her neighbour Dalia Khatun in Suri town of Birbhum district in… pic.twitter.com/2dnqXUKMdK — NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) July 16, 2025
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम घोषित, जानें कब-कहां खेली जाएगी सीरीज
अब इस नए जमीन विवाद के कारण हसीन जहां की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अगर बात करें सोशल मीडिया की तो यहां पर लोग दो भागों में बटे हुए हैं। कुछ लोग मामले में हसीन जहां को दोषी ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ जमीन विवाद का नतीजा भर मानते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
Murder case filed against mohammed shamis wife haseen jahan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














