चीन में अचानक धंसी सड़क, खुला 'पाताल' का रास्ता; रोंगटे खड़े कर देगा सिंकहोल का ये VIDEO

Shanghai Massive Sinkhole: चीन के शंघाई में एक सड़क अचानक धंसने से कई फीट गहरा सिंकहोल बन गया। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण शहर अपनी ही जमीन के नीचे खोखला हो रहा है।
A road suddenly caved in in China, revealing a path to the underworld; this video of the sinkhole will send shivers down your spine
चीन के शंघाई में अचानक धंस गई सड़क, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

China Road Collapse: चीन के सबसे आधुनिक और चकाचौंध से भरे शहर शंघाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को शहर की एक व्यस्त सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई और वहां कई फीट गहरा एक विशालकाय सिंकहोल  बन गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं।

पलक झपकते ही पाताल में समा गई सड़क

सड़क के किनारे लगे कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि व्यस्त यातायात के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते वहां एक खौफनाक गड्ढा हो गया, जो पाताल के रास्ते जैसा लग रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि अनियंत्रित शहरीकरण और बुनियादी ढांचे की अनदेखी का परिणाम है। शंघाई जो अपनी ऊंची इमारतों के लिए प्रसिद्ध है अब अपनी ही जमीन के नीचे खतरनाक रूप से खोखला होता जा रहा है।

देखें VIDEO-

जमीन धंसने के पीछे की बड़ी वजह

विशेषज्ञों ने इस हादसे के पीछे मुख्य रूप से दो कारण बताए हैं:

मुलायम मिट्टी और भूजल:  शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नरम जलोढ़ मिट्टी से बनी है। जमीन के अंदर से अत्यधिक पानी निकालने और रेत की पतली परतों के कारण नीचे खाली जगह बन गई है, जो भारी दबाव नहीं झेल पा रही।

निर्माण कार्यों में लापरवाही: शहरी विस्तार की अंधी दौड़ में जमीन के नीचे की जा रही खुदाई ने मिट्टी की पकड़ को कमजोर कर दिया है। एक चौंकाने वाला आंकड़ा यह भी है कि 2017 से 2023 के बीच चीन में हुए 72 प्रतिशत सिंकहोल मानवीय गतिविधियों और बुनियादी ढांचे की खामियों के कारण हुए हैं।

पहले भी मिली थी चेतावनी

चीन के शंघाई में इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2024 में शंघाई के ही मिन्हांग जिले में सीवेज पाइप फटने के कारण सड़क करीब 10 मीटर तक धंस गई थी। हालांकि तब कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इस बार का सिंकहोल पहले से कहीं ज्यादा भयानक और तबाही मचाने वाला बताया जा रहा है। यह घटना उन लाखों लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जो हर दिन इन सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालकर चलते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com