नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO

Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक कोचिंग स्टाफ के साथ मारपीट की गई है।

Nashik Marathi Language Controversy: महाराष्ट्र के नासिक में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मशहूर कोचिंग संस्थान 'फिजिक्स वाला' (PW) के नासिक सेंटर में घुसे मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां के स्टाफ के साथ केवल इसलिए मारपीट की क्योंकि वे हिंदी में बात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता पहले पूछताछ के बहाने स्टाफ को अंदर ले जाते हैं और जैसे ही कर्मचारी हिंदी में बोलना शुरू करता है, उसे मराठी में बोलने की चेतावनी देकर थप्पड़ों से पीटा जाता है। मनसे कार्यकर्ताओं ने स्टाफ को धमकी दी कि वे महाराष्ट्र में रहकर यहां की स्थानीय भाषा का अपमान नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, कोचिंग प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे मराठी भाषी स्टाफ को काम पर रखें, अन्यथा 'मनसे स्टाइल' में कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर भाषा के नाम पर कानून हाथ में लेने और क्षेत्रीय कट्टरवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com