-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Unhappy With His Average In Test Cricket 2
IND vs ENG: लीड्स में शतक लगाने के बाद भी दुखी हैं केएल राहुल, खोला ये बड़ा राज
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
केएल राहुल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 42 तो दूसरी पारी में 137 रनों की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के बाद भी टेस्ट क्रिकटे में एक बात को लेकर दुखी हैं।

केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया)
लीड्स टेस्ट में आज का दिन यानी 24 जुलाई की तारीख निर्णायक साबित होने वाली है। आज मुकाबला का अंतिम दिन है। चौथी पारी में इंग्लैंड को अब जीत के लिए 350 रन की जरूरत है। उससे पास सभी 10 मुकाबले शेष हैं। दूसरी तरफ भारतीय टीम को जीत के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। यदि बात करें भारतीय टीम की बल्लेबाजी की तो ये शानदार रही है। यशस्वी, शुभमन, और ऋषभ पंत के बाद दूसरी पारी में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन की शतकीय पारी खेली।
केएल राहुल ने पहली पारी में 42 तो दूसरी पारी में 137 रन बनाए। इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने के पीछे केएल राहुल के ये रन भी हैं। लेकिन वो अपनी शानदार पारी के बाद भी दुखी हैं। आइए जानते है कि इसके पीछे का कारण क्या है?
यदि साल 2025 को केएल राहुल के नजरिए से देखें तो उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है। आईपीएल 2025 में भी उन्होंने अच्छे खासे रन बनाए थे। वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर भी उनका बल्ला खूब चल रहा है। अपनी इस बल्लेबाजी पर उन्होंने् स्काई स्पोर्ट्स के साथ बात की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि “मैं अब सिर्फ रन बना रहा हूं। एक समय था जब मैं शुरुआत तो करता था लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाता था, खास तौर से टेस्ट मुकाबलों में। मैं अब पहले से ज्यादा शांत रहने लगा हूं और अब मैं नंबरों के पीछे नहीं भागता हूं। मैं बस अपने क्रिकेट का जितना हो सकते उतना आनंद लेता हूं।”
केएल राहुल ने बताया अपना दुख
भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल को सबसे स्टाइलिश शैली वाला बल्लेबाज माना जाता है। वो टीम इंडिया के लिए 59 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनका औसत महज 35 से भी नीचे का रहा है। देखा जाता है कि इस हौनहार खिलाड़ी के उपर कई बार इस चीज के लिए सवाल भी खड़े होते हैं।
उसे क्यों खिलाया है… टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर फूटा दिनेश कार्तिक का गुस्सा
केएल राहुल से उनके टेस्ट औसत के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि “बेशक, जब मैं अपने औसत को देखता हूं तो दुख होता है, लेकिन इस समय मैं नंबर के बारे में नहीं सोचना चाहता। जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उसका प्रभाव डालना चाहता हूं और भारत के लिए टेस्ट खेलने का आनंद लेना चाहता हूं। ये वो बात है जिसे मैं बचपन से प्यार करता आया हूं।”
Kl rahul unhappy with his average in test cricket 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMरोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
Jul 09, 2026 | 10:54 PMउत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
Jul 09, 2026 | 10:53 PMसीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:52 PMसिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














