-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Domestic Cricketranji Trophy Karnataka Beat Mumbai Kl Rahul Century Quarterfinal Match Report
मुंबई के लिए केएल राहुल का शतक बना विलेन! शानदार सेंचुरी जड़ कर्नाटक को दिलाया रणजी सेमीफाइनल का टिकट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
KL Rahul Century: केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। राहुल ने चौथी पारी में मैच जिताने वाली पारी खेली।

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranji Trophy 2026: एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया। कर्नाटक को चौथी पारी में 325 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 74वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी
कर्नाटक की जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल रहे। उन्होंने 182 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 130 रन बनाए। राहुल चौथे विकेट के रूप में उस समय आउट हुए जब टीम को जीत के लिए केवल 59 रन की जरूरत थी। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 23वां शतक रहा।
राहुल के अलावा एस. रविचंद्रन ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। वहीं विद्याधर पाटिल ने तेज अंदाज में 30 गेंदों पर नाबाद 31 रन की उपयोगी पारी खेली। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने भी 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत कर्नाटक ने दबाव की स्थिति में भी लक्ष्य हासिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
पहली पारी में गेंदबाजों का दबदबा
मैच की शुरुआत में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए गलत साबित हुआ। अखिल हरवाडेकर के 60 रन को छोड़कर अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 120 रन पर सिमट गई।
कर्नाटक की ओर से विद्वत कविरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि विद्याधर पाटिल को 1 विकेट मिला। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने मैच में कर्नाटक को शुरुआती बढ़त दिलाई।
बढ़त ने बनाया जीत का रास्ता
कर्नाटक की पहली पारी मयंक अग्रवाल के 92 रन के बावजूद 173 रन पर समाप्त हुई, जिससे टीम को पहली पारी के आधार पर 53 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। मुंबई की ओर से मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने 4-4 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर और सूर्यांश शेड्गे को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, एसोसिएट टीम के तौर पर पहली बार किया ये गजब कारनामा
मुंबई ने दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए 377 रन बनाए और कर्नाटक के सामने 325 रन का लक्ष्य रखा। हालांकि कर्नाटक के बल्लेबाजों ने धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
Domestic cricketranji trophy karnataka beat mumbai kl rahul century quarterfinal match report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














