Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

Ranji Trophy 2025-26 के पहले सेमीफाइनल के पहले दिन कर्नाटक ने केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारियों से 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना कर मजबूत स्थिति बनाई।
Karnataka vs Uttarakhand, 1st semi final at Lucknow
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Karnataka vs Uttarakhand, 1st semi final at Lucknow: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल के पहले दिन कर्नाटक ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में पहले दिन कर्नाटक के लिए केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारी के बदौलत दिन की समाप्त तक 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाए।

सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक को 18 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में बड़ा झटका लगा। मयंक 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने पारी को संभाल लिया। राहुल और पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 278 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

केएल राहुल का लगातार दूसरा शतक

केएल राहुल ने लगातार दूसरा शतक लगाया। क्वार्टर फाइनल में शतक लगाने वाले राहुल ने 211 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 141 रन की पारी खेली। राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। हालांकि, दिन कुछ ओवर पहले केएल राहुल आउट हो गए। राहुल की पारी आदित्य रावत ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर समाप्त की।

देवदत्त पडिक्कल ने बनाए नाबाद 148 रन

कप्तान देवदत्त पडिक्कल 236 गेंद पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 148 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ करुण नायर 65 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड की तरफ से दोनों विकेट आदित्य रावत ने लिए।

कर्नाटक की नजरें बड़े स्कोर पर

मैच के दूसरे दिन कर्नाटक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी न करनी पड़े और अच्छी गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड को कम से कम स्कोर पर दोनों ही पारियों में समेटा जा सके। अब देखना होगा कि कल कर्नाटक के बल्लेबाज क्या करते हैं या फिर उत्तराखंड के गेंदबाज वापसी करने में कामयाब रहते है। बता दें कि उत्तराखंड पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइल में पहुंची है, जबकि कर्नाटक 8 बार खिताब जीत चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com