-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair Return To Indian Test Team After 8 Years
9 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ रचा था इतिहास, 8 साल बाद करुण नायर की टेस्ट टीम में फिर हुई वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
करुण नायर की वापसी भारतीय टेस्ट टीम 8 साल बाद हो गई है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें करुण नायर को शामिल किया गया है। उन्हें 2017 के बाद टीम में अब शामिल किया गया है।

करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
नागपुर: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में करुण नायर की वापसी 8 साल बाद हुई है। करुण नायर ने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। जिसके बाद उन्हें अब फिर से टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक बनाया था। अब उनकी वापसी भी इंग्लैंड के खिलाफ ही हुई है।
करुण नायर ने भारत के लिए 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के सामने चेन्नई के मैदान में 303 रनों की नाबाद पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का कारनामा किया था। उस पारी के बाद नायर पूरी तरह से फ्लॉप रह रहे। भारत में 2017 में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार पारियों में 26, 0, 23 और 5 रन बनाए। जिसके बाद वो चयनकर्ताओं की योजना में लंबे समय तक नहीं रहे और आखिरकार उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
2017 का सीजन नहीं रहा था अच्छा
आईपीएल 2017 में नायर का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 21.61 की औसत से 281 रन बनाकर सीजन का अंत किया और उन्हें दक्षिण अफ्रीका में दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम की कमान सौंपी गई। भारत ने वह सीरीज 1-1 से ड्रा की और नायर ने दो मैचों में 34 की औसत से 136 रन बनाए, लेकिन यह निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को फिर से प्रभावित करने के लिए पर्याप्त नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने नहीं दिया ध्यान
2017 में बाद में दलीप ट्रॉफी में नायर ने सिर्फ़ एक मैच खेला और उसमें 157 रन बनाए, लेकिन यह अनदेखी जारी रही। इस पारी के बाद भी चयनकर्ता का ध्यान उनके उपर नहीं गया। ऐसा लगभग 8 सालों तक हुआ। हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद बल्लेबाजी लाइन अप के मध्यक्रम में कमी आ गई। जिसके बाद उन्हें शानदार डोमेस्टिक सीजन का इनाम मिला और भारतीय टीम में फिर से शामिल किया गया।
करुण नायर ने नहीं मानी हार
करुण नायर ने भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कभी नहीं हार नहीं मानी। उन्होंने अपना मेहनत जारी रखा। 2023 में नायर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए नॉर्थम्पटनशायर के साथ करार किया। उन्होंने उस सीजन में तीन मैचों में 83 की शानदार औसत से 249 रन बनाए। इसके बाद वो 2024 में इसी टीम के लिए काउंटी क्रिकेट खेले। इस बार उन्हें डिवीजन टू में 7 मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 48.7 की औसत और एक शतक के साथ 487 रन बनाए, लेकिन जो सबसे अलग रहा वह ग्लैमरगन के खिलाफ़ नाबाद 202 रनों की पारी थी।
भारतीय टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को किया गया OUT, इंग्लैंड दौरे के लिए ये 3 प्लेयर हुए IN
विदर्भ को बनाया रणजी ट्रॉफी का चैंपियन
इसके बाद उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन किया कि उनके नाम को लेकर सेलेक्टर्स को भी विचार करना पड़ा। उन्होंने विदर्भ के लिए खेलते हुए टीम को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलवा दिया। रणजी ट्रॉफी में करुण नायर ने 9 मैचों में 53.93 की औसत से 863 रन बनाए। उन्होंने फाइनल में विदर्भ के लिए पहली पारी में 86 और दूसरी पारी में 135 रन बनाए।
भारतीय टीम से पहले भारत ए में भी मिली जगह
भारत ए की टीम इंग्लैंड में दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए भी भारत ए के टीम में करुण नायर को शामिल किया गया है। अगर वो इन दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो उनकी वापसी मध्यक्रम में जरूर हो जाएगी। उम्मीद है कि करुण नायर के लिए ये दौरा अच्छा साबित हो। पिछले कुछ साल से काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा भी उन्हें मिलेगा।
Karun nair return to indian test team after 8 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














