-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 7 Players Were Out From Indian Test Team For England Tests
भारतीय टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को किया गया OUT, इंग्लैंड दौरे के लिए ये 3 प्लेयर हुए IN
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों ने संन्यास ले किया। यहां देखें बदलावों की पूरी सूची।

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम के साथ नए कप्तान के नाम पर भी मुहर लग गई है। शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। उसके बाद अगले चार मैच बर्मिंघम, द लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शामिल 13 खिलाड़ी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे।
इन खिलाड़ियों ने बचाई अपनी जगह
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप अपनी जगह बचाने में कामयाब हुए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
इन खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता
जबकि बॉर्डर गावस्कर सीरीज के बाद रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास लेकर इस लिस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे। उसके अलावा टीम ने हर्षित राणा, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल और तनुश कोटियान को बाहर कर दिया गया है। देवदत्त पडिक्कल चोट के कारण बाहर हैं। वहीं सरफराज, हर्षित और कोटियान को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
इस सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
इंग्लैंड में आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 8 साल बाद करुण नायर की वापसी हो गई है। इसके अलावा इस टीम में शार्दुल यादव की भी वापसी हुई है। जो अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। वहीं इस टीम में कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। जिन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 16 से 20 अक्टूबर तक बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
शुभमन गिल बने भारत के 37वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक किन दिग्गजों ने संभाली थी कमान
इन नए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में किया गया शामिल
इस दौरे के लिए दो नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में सेलेक्ट किया गया है। वहीं अर्शदीप को लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। अर्शदीप को भी भारतीय टेस्ट में शामिल कर लिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
7 players were out from indian test team for england tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














