इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान: करुण नायर की रिएंट्री, शुभमन को मिली कमान; ऋषभ पंत बने उप-कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई है। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान: करुण नायर की रिएंट्री, शुभमन को मिली कमान; ऋषभ पंत बने उप-कप्तान
शुभमन गिल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई है। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान को लेकर ऐलान कर दिया है। सिलेक्शन कमिटी के चीफ और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को भारत का नया कप्तान घोषित किया।

शनिवार को बीसीसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिलेक्शन कमिटी के चीफ ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने  इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। करुण नायर की लंबे अरसे बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

करुण नायर की वापसी

बल्लेबाज करुण नायर की लगभग 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। आखरी बार वे 2017 में टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में तिहरा शतक जड़ने के बावजूद वे टीम से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद करुण नायर का वापसी हुई है। PBKS vs DC: हिसाब बराबर करेगी दिल्ली या टेबल टॉप करेगी पंजाब? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

यशस्वी और अभिमन्यु करेंगे ओपनिंग, नायर और सुदर्शन संभालेंगे मध्यक्रम

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए युवा टीम इंडिया का चयन किया है। यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। साई सुदर्शन और करुण नायर को मध्यक्रम में जगह दी गई है, जो कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 4 की भूमिका निभा सकते हैं। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में भी अहम भूमिका निभाएंगे। ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com