- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambernath Municipal Council Shinde Faction Forms Government Bjp Setback
Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ में शिंदे गुट का मास्टर स्ट्रोक, भाजपा को करारी पटखनी
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane News: अंबरनाथ नगर परिषद में आखिरी समय पर समीकरण बदले। श्रीकांत शिंदे के मास्टर स्ट्रोक से शिंदे गुट ने सरकार बनाई और भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा।

डॉ श्रीकांत शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Ambernath News In Hindi: मुंबई से सटे ठाणे के अंबरनाथ नगर परिषद में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार होगी। यहां सत्ता हासिल करने के लिए महायुति में शामिल बीजेपी व शिंदे सेना के बीच महा धोबीपछाड़ का खेल चल रहा है।
इस नगर परिषद में बहुमत के लिए 30 सीटों की दरकार थी लेकिन शिंदे सेना सिर्फ 27 सीटें ही हासिल कर सकी। वहीं 16 सीट जीतने वाली बीजेपी ने सत्ता से शिंदे सेना को आउट करने के लिए करने के लिए कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद को अपनी पार्टी में शामिल कर बड़ा खेला किया था।
बीजेपी की कोशिश थी कि वह कांग्रेस के 12 व अजीत पवार की राकां के 4 पार्षदों की मदद से सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी लेकिन डीसीएम शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे ने नहले पर दहला मारते हुए अजीत पवार गुट के 4 पार्षदों को अपने खेमे में करते हुए सरकार बना ली। इस तरह सत्ता हासिल करने के इस खेल में शिंदे गुट ने बीजेपी को बड़ी पटखनी दे दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को इस पूरे घटनाक्रम से करारा झटका लगा।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
शिंदे पुत्र ने बाजी पलटी
डिप्टी सीएम शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे अंबरनाथ से सांसद हैं। ऐसे में जब उन्हें लगा कि उनके क्षेत्र में बीजेपी की घुसपैठ बढ़ रही है तो उन्होंने बाजी पलट दी। अंबरनाथ म्युनिसिपल काउंसिल में शिवसेना के 27 पार्षद चुने गए हैं।
श्रीकांत ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए अजीत पवार की राकां के चार कॉर्पोरेटर को अपने खेमे में कर लिया। इसके अलावा एक निर्दलीय ने भी उनका समर्थन कर दिया। इस तरह अब शिंदे सेना के पास कुल 32 पार्षदों का समर्थन है। श्रीकांत ने अंबरनाथ नगर परिषद में सरकार बनाने का दावा किया और इस बारे में एक लेटर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को दिया है।
ये भी पढ़ें :- BMC Election से पहले घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
शिंदे व चव्हाण की साख दांव पर
- अंबरनाथ नगर परिषद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वींद्र चव्हाण और शिवसेना शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे की साख दांव पर लगी थी।
- यहां मेयर पद के लिए शिवसेना शिंदे ग्रुप की मनीषा वालेकर और बीजेपी की तेजश्री करंजुले पाटिल के बीच कड़ा मुकाबला था।
- बीजेपी की करंजुले जीतीं लेकिन यहां सबसे ज्यादा पार्षद शिवसेना के हैं। ऐसे में अब मेयर करंजुले को अपने हर फैसले के लिए शिंदे सेना पर निर्भर रहना पड़ेगा क्योंकि सत्ता की चाबी उनके पास होगी।
Ambernath municipal council shinde faction forms government bjp setback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














