- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Dubai Tour Package 2026 On Valentine Week Know Details
IRCTC Dubai Tour 2026: कम बजट में विदेश यात्रा का सपना होगा सच! आज ही बुक करें यह खास टूर पैकेज
- Written By: प्रीति शर्मा
Dubai Abu Dhabi Trip: अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं तो IRCTC का दुबई टूर पैकेज 2026 आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस पैकेज में यात्रा, ठहरने और दर्शनीय स्थलों की सुविधा शामिल है।

दुबई के मशहूर पर्यटन स्थलों का नज़ारा लेते भारतीय पर्यटक ( प्रतीकात्मक तस्वीर) (सौ. फ्रीपिक)
Dubai Tour Package 2026: नए साल पर विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक किफायती और लग्जरी मौका लेकर आया है। रोमांटिक दुबई टूर एक्स कोलकाता पैकेज के जरिए आप दुबई की चकाचौंध और अबू धाबी के राजसी वैभव का अनुभव ले सकते हैं। यह टूर पैकेज वैलेंटाइन वीक के दौरान शुरू होगा।
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपना नया दुबई अबू धाबी टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस खास टूर पैकेज को कपल्स के लिए डिजाइन किया गया है। जहां पर कम बजट में आपको बिना किसी भागदौड़ के विदेश यात्रा का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
कब शुरू होगा टूर पैकेज
यह पूरा टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा। यात्रा की शुरुआत 13 फरवरी 2026 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होगी। यात्रियों को दोपहर 12:20 बजे की फ्लाइट (फ्लाइट नंबर 3L 167) से अबू धाबी के लिए उड़ान भरनी होगी। दुबई पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि यात्रियों का स्वागत करेंगे और उन्हें होटल तक पहुंचाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
यह भी पढ़ें:- मकर संक्रांति पर इन शहरों में होती है दुनिया की सबसे खूबसूरत पतंगबाजी, एक बार जरूर देखें
अबू धाबी (सौ. फ्रीपिक)
पैकेज की मुख्य विशेषताएं
इस पैकेज के तहत यात्रियों को दुबई और अबू धाबी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रा के आकर्षणों में प्रसिद्ध डॉल्फिन शो, रेगिस्तान की सफारी, बुर्ज खलीफा और अबू धाबी के शाही महल शामिल हैं। यात्रियों को स्थानीय भारतीय रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का मौका भी मिलेगा।
रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए 3-स्टार होटलों में रुकने का इंतजाम किया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना) का खर्च पहले से ही शामिल है। यानी यात्रियों को खाने-पीने पर अलग से खर्च करने की चिंता नहीं करनी होगी।
कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज को बुक करने के लिए कीमत अलग-अलग तय की गई हैं। अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 124600 रुपए प्रति व्यक्ति आएगा। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 102000 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा शेयर करने पर किराया 99000 प्रति व्यक्ति लगेगा। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इस पैकेज का बुकिंग कोड EHO035G है। यदि आपको बुकिंग में कोई समस्या आती है या अधिक जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 9836918754 या 8595904072 पर संपर्क कर सकते हैं।
Irctc dubai tour package 2026 on valentine week know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Massachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PM426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
May 31, 2026 | 12:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत
May 31, 2026 | 12:12 PMगुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की जॉर्जिया में मौत की आशंका! 17 दिनों बाद नदी में शव मिलने की खबर
May 31, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














