- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Irfan Pathan Advice To Abhishek Sharma On Batting Strategy In T20 Series
अभिषेक शर्मा को इरफान पठान की नसीहत! कहा- अपना बैटिंग स्टाइल में करो बदलाव नहीं तो…
IND vs AUS: इरफान पठान ने सलाह दी कि अभिषेक शर्मा को हर गेंद पर आक्रमण करने की बजाय समझदारी से तय करना होगा कि किस गेंदबाज और किस गेंद पर जोखिम लेना सही रहेगा।
- Written By: संजय बिष्ट

अभिषेक शर्मा और इरफान पठान (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने साथ ही एक अहम सलाह भी दी है ताकि यह युवा खिलाड़ी अपने करियर में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सके।
अभिषेक शर्मा को अपनी रणनीति पर देना होगा ध्यान
इरफान पठान ने कहा कि अभिषेक शर्मा का आक्रामक रवैया टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन उन्हें यह तय करना सीखना होगा कि कब और किस गेंदबाज के खिलाफ जोखिम लेना सही रहेगा। पठान के अनुसार, अगर अभिषेक बिना रणनीति के हर गेंद पर हमला करने की कोशिश करेंगे तो विपक्षी टीमें जल्द ही उनके खेल को समझ जाएंगी और उन्हें आउट करने का तरीका ढूंढ लेंगी।
इरफान ने कहा कि “अभिषेक निडर क्रिकेट खेलता है, जो काफी अच्छा है। लेकिन अगर वह हर गेंदबाज को एक ही तरह से अटैक करेंगे, तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्हें यह सीखना होगा कि किस ओवर और किस गेंद पर आक्रमण करना है। एग्रेशन जरूरी है, लेकिन उसके पीछे स्ट्रेटेजी भी उतनी ही अहम है।”
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज
हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वह सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। अभिषेक ने सीरीज में सबसे अधिक रन बनाए और ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई।
1️⃣6️⃣3️⃣ Runs
1️⃣6️⃣1️⃣.3️⃣8️⃣ Strike Rate
4️⃣0️⃣.7️⃣5️⃣ Average
6️⃣8️⃣ Highest Score For his sparkling and impactful performances, Abhishek Sharma has been named the 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨 🏅👏#TeamIndia | #AUSvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/YBIxwm7gw0 — BCCI (@BCCI) November 8, 2025
इरफान पठान ने कहा कि अभिषेक में बड़ा खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन उन्हें अपने खेल को संतुलित करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बल्लेबाजी के दौरान हर परिस्थिति को ध्यान में रखकर खेलना जरूरी है ताकि विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ लगातार प्रभावी रहा जा सके।
तकनीकी सुधार की दी सलाह
इरफान पठान ने यह भी माना कि अभिषेक शर्मा के खेल में कुछ तकनीकी सुधार की जरूरत है, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि “जब आप 500 से ज्यादा गेंदों में 1000 रन बनाते हैं, तो आपके ऊपर दबाव बढ़ जाता है। अब विपक्षी टीमें उनके वीडियो देखकर रणनीति बनाएंगी। ऐसे में उन्हें अपने खेल को एडजस्ट करना होगा और गैरजरूरी जोखिम से बचना सीखना होगा।”
ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक ने कोहली-विलियमसन को छोड़ा पीछे, रिटायरमेंट से वापसी के बाद कर दिया कमाल
इरफान पठान ने अंत में कहा कि अभिषेक शर्मा को गियर बदलना आना चाहिए। यानी स्थिति के अनुसार अपने खेल की गति को नियंत्रित करना। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर अभिषेक इस दिशा में काम करते रहे, तो वे आने वाले समय में भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाजों में से एक बन सकते हैं।
Irfan pathan advice to abhishek sharma on batting strategy in t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMNavabharat Nishanebaaz: प्रमोशन लेने से किया इनकार, कांस्टेबल को अपने पद से प्यार
May 14, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
May 14, 2026 | 06:28 AMअब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














