पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 203 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे। अगर वो इस मुकाबले में इतने रन बना लेती है, तो फिर 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएगी।
मुंबई के लिए इस मुकाबले में पिछले मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा प्लॉप साबित हुए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए महज 8 रन बनाए। 8 रन के स्कोर पर वो मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। इस वक्त मुंबई का स्कोर 19 रन था। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। जिसके बाद 38 रन के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो पंजाब के युवा गेंदबाज विजयकुमार का शिकार बने।
मुंबई इंडियंस को 203 के स्कोर तक ले जाने में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। वहीं, इतने ही 44 रन बनाने के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद ली। इसके बाद अंत में नमन धीर ने 200 से उपर के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 रन की छोटी पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे
पंजाब किंग्स के लिए अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर हार्दिक पांड्या और नमन धीर को अपना शिकार बनाया। वहीं, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार व्यषक और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला। काइल जैमिसन ने तिलक वर्मा को 44 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, शुरुआत में मार्कस स्टाइनिस ने रोहित शर्मा को आउट किया। वहीं, युदवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव को और विजयकुमार व्यषक ने जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया।