बेटी ने छोड़ा साथ... तो राजा भैया के साथ आया बेटा, बहन राघवी के आरोपों पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Uttar Pradesh News: राजा भैया और उनकी पत्नी के विवाद में अब उनके बच्चे भी शामिल हो गए हैं। बेटी राघवी और बेटे बृजपाल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में उनके बच्चे भी शामिल हो गए हैं। दोनों के बच्चे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। राजा भैया के बेटे बृजपाल प्रताप सिंह ने बहन राघवी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। राजा भैया बेटी राघवी सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग हमारा पीछा कर रहे हैं। राघवी ने कहा कि मेरी मां अकेले ऐसे गुंडों का सामना कर रही है। बहन के इन आरोपों पर राजा भैया के बेटे बृजराज ने जवाब दिया है। बृजराज प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बहन पर निशाना साधा और उसके आरोपों को गलत बताया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com